✕

होम / बिजनेस / क्या आपको भी है मोबिक्विक के IPO का है इंतजार? सामने आया ये बड़ा अपडेट

क्या आपको भी है मोबिक्विक के IPO का है इंतजार? सामने आया ये बड़ा अपडेट

बाजार नियामक सेबी ने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. कंपनी का आईपीओ लाने का यह दूसरा प्रयास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक के आईपीओ (Mobikwik IPO) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. गुरुग्राम की इस कंपनी को IPO को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिये 700 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि इस समय बाजार में माहौल काफी अच्छा है. ऐसे में कंपनी जल्द से जल्द आईपीओ लाकर उसका लाभ उठाना चाहती है.

दूसरी बार किया आवेदन
मोबिक्विक ने इसी साल 4 जनवरी को IPO के लिए सेबी के पास आवेदन दिया था. इससे पहले भी कंपनी पब्लिक लिस्टिंग का प्रयास कर चुकी है. उसने 2021 में अपना पहला ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था और उस समय कंपनी आईपीओ के जरिये 1900 करोड़ रुपए जुटाना चाहती थी, लेकिन आईपीओ आ नहीं पाया. इस बार कंपनी IPO को लेकर पूरी तरह तैयार और उत्साहित नज़र आ रही है.

ये भी पढ़ें - SEBI के बोर्ड की होने वाली है महत्वपूर्ण बैठक, बुच के खिलाफ आरोपों पर भी होगी चर्चा!

इतना है यूजर बेस
मोबिक्विक पेटीएम और फोनपे जैसा ही प्लेटफ़ॉर्म है, लेकिन इसका स्‍केल अपेक्षाकृत छोटा है. इसका यूजर बेस 14.6 करोड़ का है. Paytm पेमेंट बैंक के खिलाफ RBI की कार्रवाई का फायदा फोनपे के साथ-साथ मोबिक्विक को भी मिला था. Paytm के यूजर्स ने या तो अपना प्लेटफ़ॉर्म बदल लिया था या फिर दूसरा विकल्प भी इस्तेमाल करने लगे थे. 

इसके IPO को भी मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, मोबिक्विक के अलावा सेबी ने सौर पैनल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज के IPO को भी मंजूरी दे दी है. वारी एनर्जीज द्वारा सेबी के पास दाखिल दस्तावेज के अनुसार, कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 3000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक करीब 32 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी लाएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित