✕

होम / बिजनेस / Hyundai Motor India के IPO का जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, आ गया बड़ा अपडेट 

Hyundai Motor India के IPO का जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, आ गया बड़ा अपडेट 

दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट का आईपीओ जल्द ही आने वाला है. इसके लिए कंपनी को ज़रूरी मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है. दक्षिण कोरिया की इस ऑटो कंपनी की भारतीय यूनिट के आईपीओ को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने जून में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर सौंपा था. बताया जा रहा है कि सेबी ने उसे हरी झंडी दे दी है. इसका मतलब है कि हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ का रास्ता अब साफ हो गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी आईपीओ कब लेकर आने वाली है, लेकिन माना जा रहा है कि शेयर बाजार की मौजूदा रौनक और अब तक के आईपीओ को मिले ज़बरदस्त रिस्पांस के चलते हुंडई जल्द से जल्द आईपीओ पेश कर सकती है.

सबसे बड़ा होगा आईपीओ 
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का प्रस्तावित IPO 3 अरब डॉलर का है. खबरों की मानें तो कंपनी का आईपीओ अगले महीने यानी अक्टूबर में आ सकता है. हुंडई का यह इश्यू देश का सबसे बड़ा IPO होगा और यह सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी LIC के 2.7 अरब डॉलर की लिस्टिंग के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर के शेयरों की बिक्री की जाएगी.

MG ने भी शुरू की तैयारी
हुंडई मोटर इंडिया ने 15 जून को SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) दाखिल किया था. कंपनी के DRHP के अनुसार, इस IPO के जरिए प्रमोटर्स द्वारा 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. गौरतलब है कि हुंडई मोटर इंडिया की तरह ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भी भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है. अगले तीन से चार सालों में कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. भारत में MG मोटर के पार्टनर JSW ग्रुप इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से पहले अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है. बता दें कि MG मोटर की पैरेंट कंपनी चीन की SAIC मोटर है, जिसने भारत में सज्जन जिंदल की अगुआई वाले JSW ग्रुप से हाथ मिलाया है.

अभी इतनी हिस्सेदारी
MG मोटर इंडिया अब JSW MG मोटर इंडिया हो गई है. सज्जन जिंदल पिछले काफी समय से MG मोटर में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे और पिछले साल उनकी यह कोशिश सफल हो गई. JSW ग्रुप के पास फिलहाल इस कंपनी में 35% हिस्सेदारी है. प्राइवेट इक्विटी फंड एवरस्टोन कैपिटल के पास 8% हिस्सेदारी है. इसके अलावा करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी विभिन्न डीलर्स-कर्मचारियों के पास है और शेष 49% हिस्सेदारी चीनी कंपनी SAIC के पास है. आईपीओ से पहले सज्जन जिंदल MG मोटर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 प्रतिशत कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 day ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 day ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

6 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago