✕

होम / बिजनेस / Make In India की बड़ी कामयाबी, भारत में बन रहे हैं इतने IPhone, जानिए क्या है वजह?

Make In India की बड़ी कामयाबी, भारत में बन रहे हैं इतने iPhone, जानिए क्या है वजह?

एप्पल ने भारत और वितयनाम में प्रोडक्शन बढ़ाया है और अब पहले के मुकाबले ज्यादा iPhone भारत में बनाए जा रहे हैं. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेक इन इंडिया का दम अब स्मार्टफोन असेंबलिंग सेक्टर में दिखने लगा है. कैलिफोर्निया की टेक कंपनी एप्पल ने भारत को अपना नया मैन्युफैक्चरिंग हब बना दिया है और यहां से नए- पुराने कई iPhone मॉडल्स का प्रोडक्शन शुरू हो गया है. कंपनी ने साल 2024 में करीब 14 प्रतिशत आईफोन भारत से सोर्स किए हैं. नई रिपोर्ट में सामने आया है कि अब हर 7 में से एक iPhone यूनिट का प्रोडक्शन भारत में किया जा रहा है. हालांकि, कंपनी अभी सारे कंपोनेंट्स भारत में नहीं बना रही और आईफोन्स की असेंबली भारत में हो रही है.

14 अरब डॉलर के iPhone असेंबल किए

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024 में भारत में असेंबल होने वाले ऐपल आईफोन यूनिट्स की वैल्यू 14 अरब डॉलर (लगभग 1,164 अरब रुपये) के करीब है. भारत में ऐपल का मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर Foxconn देश में बने फोन्स का सबसे बड़ा सप्लायर है. इसकी ओर से करीब 67 प्रतिशत प्रोडक्शन हो रहा है और वहीं Pegatron करीब 17 पर्सेट मैन्युफैक्चरिंग करता है. इसके अलावा पिछले साल कर्नाटक में Wistron का प्लांट खरीदने के बाद टाटा ग्रुप बाकी का प्रोडक्शन कर रहा है.

ईद से पहले निवेशकों को मिली ईदी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा बाजार

चीन को झटका

भारत में ज्यादा iPhones बनाने के पीछे एक कारण ये भी है कि Apple चीन पर इतना निर्भर नहीं रहना चाहता. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, इसीलिए Apple दूसरे देशों में भी फोन बनाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, भारत में अभी भी सस्ते चीनी ब्रांड्स का बोलबाला है, और Apple वहां सिर्फ 6% फोन बेच पाता है. फिर भी, भारत में ज्यादा iPhones बनाना इस बात का संकेत है कि Apple चीन से दूर जाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही, Apple ये सोच रहा है कि भविष्य में कौनसा नया प्रोडक्ट सबसे ज्यादा चलेगा.

ये कंपनियां भी लाइन में

भारत में फोन बनाने का फैसला सिर्फ Apple का ही नहीं है. टेस्ला (Tesla), सिस्को (SISCO) और गूगल (Google) जैसी बड़ी कंपनियां भी अब भारत में अपने सामान बनाने की इच्छुक हैं. ये इस बात का संकेत है कि भारत अब चीजें बनाने वाला एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है. फरवरी की एक रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के विश्लेषकों ने लिखा कि चीन पर पूरी तरह निर्भर रहना मुश्किल और महंगा है, लेकिन हाल के हालात को देखते हुए अब कोई नया तरीका अपनाना जरूरी है.

भारत में खोलना चाहता है ज्यादा स्टोर

Apple ने 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर नई दिल्ली और मुंबई में खोल चुका है. कंपनी की प्लानिंग है कि 2027 तक वो भारत में तीन और स्टोर खोलेगी. एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि चीन के अलावा और देशों में चीज़ें बनाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है. वहीं विदेशी कंपनियों को भारत में चीजें बनाने के लिए लुभाने के लिए सरकार ने उन्हें कई तरह की छूट दे रही है. Apple जैसी बड़ी कंपनी भी अब भारत में iPhone बना रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

9 minutes ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

10 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

15 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

15 hours ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

9 minutes ago

DirectX में इप्सिता जौहरी राणे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड-ब्रांड सॉल्यूशंस नियुक्त

नई भूमिका में इप्सिता उपभोक्ताओं से जुड़े नए अवसरों की पहचान करने और ब्रांड की चुनौतियों को अलग तरह के व्यावहारिक एवं परिणाम-केंद्रित समाधानों में बदलने पर काम करेंगी.

4 minutes ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

10 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

15 hours ago

हयात सेंट्रिक चंडीगढ़ में वैशाली बाली को मिली डायरेक्टर-मार्केटिंग की जिम्मेदारी

नई भूमिका में वैशाली बाली होटल के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगी. उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड की पहचान मजबूत करना, मार्केटिंग रणनीति तैयार करना और मेहमानों के साथ बेहतर जुड़ाव विकसित करना शामिल होगा.

10 hours ago