✕

होम / बिजनेस / SEBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, F&O में 93% डूबे पैसे, हुआ 75000 करोड़ रुपये का घाटा

SEBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, F&O में 93% डूबे पैसे, हुआ 75000 करोड़ रुपये का घाटा

लगातार कई वर्षों तक नुकसान झेलने के बावजूद, घाटे में चल रहे तीन-चौथाई से अधिक ट्रेडर्स ने F&O सेगमेंट में अपना कारोबार जारी रखा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में डेरिवेटिव्स सेगमेंट (Derivatives Segment) यानि फ्यूचर एंड ऑप्शन (Future & Options) में ट्रेड करने वाले 1.13 करोड़ ट्रेडर्स ने 1.81 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए. वित्त वर्ष 2023-24 में ही अकेले निवेशकों को 75000 करोड़ रुपये का नुकसान वायदा कारोबार में ट्रेडिंग करने के चलते हुआ है. शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने इक्विटी के डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेड करने पर निवेशकों को हुए नफा-नुकसान को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है.  

निवेशकों को करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान!

सेबी ने वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर वित्त वर्ष 2023-24 की तीन साल की अवधि के दौरान इक्विटी के डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग पर ट्रेडर्स को हुए फायदे और नुकसान को लेकर एक रिपोर्ट तैयार किया है. रिपोर्ट में सेबी ने बताया कि इस तीन वित्त वर्ष के दौरान 1.13 करोड़ यूनिक इंडीविजुअल ट्रेडर्स ने फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेडिंग करने पर 1.81 लाख करोड़ रुपये की अपनी गाढ़ी कमाई को गंवा दिया है. ट्रेडिंग में हुए नुकसान में ट्रांजैक्शन कॉस्ट को भी जोड़ा गया है. 

हर ट्रेडर को 1.20 लाख रुपये का औसतन नुकसान

वित्त वर्ष 2023-24 में ही 75000 करोड़ रुपये का निवेशकों को नुकसान हुआ है. सेबी के मुताबिक 91.1 फीसदी इंडीविजुअल ट्रेडर्स जिनकी संख्या 73 लाख ट्रेडर्स है उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेडिंग करने पर पैसे गवाएं हैं. जिन 73 लाख ट्रेडर्स को नुकसान हुआ है उनमें से हर ट्रेडर्स को औसतन 2023-24 में 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें ट्रांजैक्शन कॉस्ट को भी जोड़ा गया है.  

4 लाख ट्रेडर्स को औसतन 28 लाख रुपये का नुकसान

सेबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1 करोड़ नुकसान झेलने वाले ट्रेडर्स जो कुल ट्रेडर्स के 93 फीसदी हैं उन्हें पिछले तीन वित्त वर्ष में फ्यूचर एंड ऑप्शंस में ट्रेडिंग करने पर 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पैसा गंवाने वाले ट्रेडर्स में 3.5 फीसदी यानि 4 लाख ट्रेडर्स ऐसे हैं जिनमें से प्रति व्यक्ति को औसतन 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें ट्रांजैक्शन कॉस्ट भी शामिल है. इसके साथ ही केवल 7.2 फीसदी फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडर्स हैं जिन्हें पिछले तीन वित्त वर्ष के दौरान मुनाफा हुआ है. और इनमें से भी केवल 1 फीसदी ही ऐसे निवेशक हैं जिन्होंने 1 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

11 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago