✕

होम / बिजनेस / भारत-जर्मनी रक्षा साझेदारी में बड़ी छलांग, भारतीय हेलिकॉप्टर अब उन्नत ‘थर्ड आई’ तकनीक से होंगे लैस

भारत-जर्मनी रक्षा साझेदारी में बड़ी छलांग, भारतीय हेलिकॉप्टर अब उन्नत ‘थर्ड आई’ तकनीक से होंगे लैस

भारत और जर्मनी के बीच यह अत्याधुनिक तकनीकी सहयोग न केवल हेलिकॉप्टरों को और सुरक्षित बनाएगी बल्कि भारत को वैश्विक रक्षा बाजार में भी एक मजबूत आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरने में मदद करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

दुबई एयरशो 2025 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और जर्मन कंपनी HENSOLDT ने एक ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत भारत को वह उन्नत LiDAR-आधारित ऑब्सटेकल अवॉइडेंस सिस्टम (OAS) मिलेगा, जो कोहरे, धूल और अंधेरे में भी पायलट को 1,000 मीटर दूर मौजूद बाधाओं के बारे में अलर्ट देगा. यह तकनीक हेलिकॉप्टर के सामने मौजूद पतले तार, पोल या किसी भी अवरोध का 3D सिंथेटिक विजन तैयार करती है. इससे CFIT यानी अनजाने टकराव जैसी घटनाओं में भारी कमी आएगी. शुरुआती चरण में इसे LCH ‘प्रचंड’ और ALH ‘ध्रुव’ में लगाया जाएगा. HAL ने यह जानकारी अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शेयर की है.

भारत में होगा निर्माण, HAL को मिला IPR अधिकार

यह डील सिर्फ तकनीक हासिल करने तक सीमित नहीं है. HENSOLDT इस सिस्टम का उत्पादन भारत में करने पर सहमत हो गया है. HAL को इस तकनीक के निर्माण, इंटीग्रेशन और भविष्य में अपग्रेड करने का पूरा IPR मिल गया है. इससे भारत न केवल अपनी जरूरतें पूरी करेगा बल्कि भविष्य में इसे अन्य देशों को निर्यात भी कर सकेगा. रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक निर्णायक कदम माना जा रहा है.

कोरवा बनेगा हाई-टेक एवियोनिक्स हब

उन्नत प्रणाली का उत्पादन उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले स्थित HAL की कोरवा यूनिट में होगा. इससे यूपी डिफेंस कॉरिडोर की ताकत बढ़ेगी. साथ ही एयरोस्पेस क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होंगी और कई MSMEs सप्लाई चेन में जुड़कर स्थानीय उद्योग को गति देंगे.

दिल्ली से दुबई तक मजबूत हुई कूटनीति

इस सहयोग की पृष्ठभूमि 18 नवंबर को भारत-जर्मनी हाई डिफेंस कमिटी की बैठक में तैयार हुई थी, जिसमें रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी. जर्मनी ने भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यासों ‘तरंग शक्ति’ और ‘मिलन 2026’ में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन भी दिया.

विशेषज्ञ इसे दोनों देशों के बीच पिछले तीन दशकों में सबसे बड़ी रक्षा-औद्योगिक साझेदारी मान रहे हैं. जर्मनी अब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत को एक प्रमुख रणनीतिक पार्टनर के रूप में देख रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

52 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

52 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago