✕

होम / बिजनेस / टाटा मोटर्स का बड़ा डीमर्जर: 14 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित, निवेशकों को मिलेगा फायदा

टाटा मोटर्स का बड़ा डीमर्जर: 14 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित, निवेशकों को मिलेगा फायदा

यह डीमर्जर टाटा मोटर्स के लिए न केवल बिजनेस को स्पष्ट रूप से विभाजित करेगा बल्कि निवेशकों के लिए भी अलग-अलग सेक्टर में ग्रोथ के अवसर प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

 

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने बड़े पुनर्गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कॉमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस के डीमर्जर के लिए 14 अक्टूबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है. इस तारीख तक कंपनी के शेयर रखने वाले निवेशकों को नई कंपनी टीएमएल कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV) के शेयर मिलेंगे.

निवेशकों को कैसे मिलेगा फायदा

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक 1 शेयर के बदले निवेशकों को 1 नया शेयर मिलेगा. उदाहरण के लिए यदि किसी निवेशक के पास टाटा मोटर्स के 100 शेयर हैं, तो उन्हें 100 शेयर नई कंपनी TMLCV के प्राप्त होंगे. यह व्यवस्था पूरी तरह चुकता (₹2 प्रति शेयर) आधार पर लागू होगी.

डिमर्जर योजना और संरचना

यह डीमर्जर एक बड़े पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसमें तीन कंपनियां शामिल हैं –

- टाटा मोटर्स लिमिटेड (मूल कंपनी)
- TMLCV (नवगठित कंपनी, जिसमें CV बिजनेस होगा)
- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV, अब विलय हो चुकी है)

अब मौजूदा टाटा मोटर्स के पास पैसेंजर व्हीकल्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का बिजनेस रहेगा. वहीं, TMLCV में केवल कमर्शियल व्हीकल्स का कारोबार होगा.

शेयर बाजार पर असर

रिकॉर्ड डेट की घोषणा के तुरंत बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में 5% तक की तेजी देखी गई.

- नई लिस्टिंग: TMLCV के शेयर नवंबर 2025 में बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं.
- मूल्यांकन: डिमर्जर के बाद बाजार दोनों कंपनियों का अलग-अलग मूल्यांकन करेगा, जिससे शेयरों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन एक बड़ा कदम है. डीमर्जर के बाद कमर्शियल व्हीकल व्यवसाय का अलग मूल्यांकन होगा, जबकि टाटा मोटर्स का वैल्यूएशन पैसेंजर व्हीकल कंपनी के रूप में होगा. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं, तो TMLCV का शेयर नवंबर की शुरुआत में लिस्ट हो सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

15 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

18 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

20 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago