✕

होम / बिजनेस / HUL का बड़ा डिमर्जर: क्वालिटी वॉल्स बनेगी नई कंपनी, शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट तय

HUL का बड़ा डिमर्जर: क्वालिटी वॉल्स बनेगी नई कंपनी, शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट तय

HUL का यह डिमर्जर कंपनी की रणनीति और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव है. आइसक्रीम बिजनेस के अलग होने से मुख्य व्यवसाय पर ध्यान बढ़ेगा और KWIL के जरिए स्वतंत्र वृद्धि के नए अवसर खुलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने आइसक्रीम कारोबार क्वालिटी वॉल्स को अलग करने का बड़ा फैसला किया है. यह कारोबार अब नई कंपनी KWIL के रूप में स्वतंत्र रूप से काम करेगा और जल्द ही स्टॉक मार्केट में लिस्ट होगा. HUL का कहना है कि इससे आइसक्रीम बिजनेस को तेजी से बढ़ने का मौका मिलेगा और मुख्य व्यवसाय पर कंपनी का ध्यान और मजबूत होगा.

डिमर्जर कब से लागू होगा

कंपनी ने बताया कि क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड का डिमर्जर 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा. यही तारीख इफेक्टिव डेट और अपॉइंटेड डेट दोनों होगी. HUL की आधिकारिक फाइलिंग में इसकी पुष्टि हो चुकी है, जिससे डिमर्जर की प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है.

KWIL के शेयर किन निवेशकों को मिलेंगे

नई कंपनी KWIL के शेयर HUL के शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में मिलेंगे. रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर 2025 तय की गई है. इस दिन तक जिन निवेशकों के पास HUL के शेयर होंगे और जिनके नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, उन्हें KWIL के बराबर शेयर मिलेंगे. दोनों कंपनियों के शेयर की फेस वैल्यू Re 1 रखी गई है, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी है.

नई नियुक्ति: बॉबी पारीख होंगे स्वतंत्र निदेशक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HUL ने अनुभवी उद्योग विशेषज्ञ बॉबी पारीख को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल 1 दिसंबर 2025 से 30 नवंबर 2030 तक होगा. पारीख को रिस्क मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन और ऑडिट कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है. पारीख पहले इंफोसिस, बायोकॉन और इंडोस्टार कैपिटल जैसी कंपनियों में निदेशक रह चुके हैं और EY इंडिया के CEO भी रहे हैं. नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा कि बॉबी पारीख के आने से HUL मजबूत होगा. उनका अनुभव कंपनी को आने वाले समय की चुनौतियों और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगा. बॉबी पारीख ने कहा कि बोर्ड में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है और वे HUL के विकास और रणनीतियों पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं.

शेयर बाजार में HUL का प्रदर्शन

आज खबर लिखे जाने तक HUL का शेयर ₹2452 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में ₹11.25 ज्यादा है. निवेशकों में उत्साह बना हुआ है और ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने HUL पर ‘BUY’ (खरीदें) की सलाह जारी की है. नुवामा की रिपोर्ट के अनुसार HUL का शेयर अगले 12 महीनों में ₹3,200 तक पहुंच सकता है. KWIL की रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर तय होने के बाद आइसक्रीम बिजनेस अब अलग कंपनी के रूप में काम करेगा. हालांकि आइसक्रीम बिजनेस HUL की कुल बिक्री में सिर्फ लगभग 3% का योगदान देता है, लेकिन इसके मार्जिन 5–9% के बीच रहते हैं. डिमर्जर के बाद HUL के EBITDA मार्जिन में करीब 50–60 बेसिस पॉइंट का सुधार होने का अनुमान है, इसलिए स्टॉक पर ‘BUY’ की सलाह बरकरार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago