✕

होम / बिजनेस / फ्लिपकार्ट का बड़ा फैसला : अब जीरो कमीशन पर मिलेंगे ₹1,000 से कम कीमत के सभी उत्पाद

फ्लिपकार्ट का बड़ा फैसला : अब जीरो कमीशन पर मिलेंगे ₹1,000 से कम कीमत के सभी उत्पाद

यह पहल एमएसएमई और उभरते ब्रांड्स को डिजिटल मार्केट में मजबूत बनाएगी और भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में समावेशिता और सतत विकास को बढ़ावा देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने छोटे मूल्य वाले उत्पादों के लिए एक नया जीरो कमीशन मॉडल लॉन्च किया है. इस पहल के तहत 1,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी उत्पादों पर सेलर्स से कोई कमीशन शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह कदम ऑनलाइन सेलिंग को और अधिक समावेशी और विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

ग्राहकों को भी होगा फायदा
फ्लिपकार्ट के नए रेट कार्ड और शॉप्सी पर जीरो कमीशन मॉडल से एमएसएमई और छोटे उद्यमों को अपने उत्पाद देशभर के ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा. इससे न केवल कारोबार की लागत घटेगी बल्कि ग्राहक भी किफायती कीमतों पर उत्पाद खरीद सकेंगे. इस पहल से एसेंशियल्स और वैल्यू आधारित कैटेगरी में विशेष लाभ होगा, जहां 1,000 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों की मांग सबसे अधिक रहती है.

शॉप्सी पर सभी उत्पादों पर जीरो कमीशन

शॉप्सी पर अब सभी उत्पादों के लिए जीरो कमीशन मॉडल लागू किया गया है. इस बदलाव का उद्देश्य हाइपरवैल्यू सेगमेंट पर काम करने वाले सेलर्स को मजबूत बनाना और ग्राहकों के लिए अधिक किफायती विकल्प उपलब्ध कराना है. मॉडल इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्थानीय और उभरते ब्रांड डिजिटल इकोनॉमी से जुड़ सकें और देशभर के करोड़ों ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचा सकें.

फ्लिपकार्ट की टेक्नोलॉजी आधारित लॉजिस्टिक्स और एआई संचालित सप्लाई चेन से सेलर्स को पूर्वानुमान, विश्वसनीयता और बेहतर डिलीवरी का लाभ मिलेगा. ऑटोमेटेड सॉर्टिंग, इंटेलिजेंट एड्रेस सिस्टम और ऑप्टिमाइज्ड डिलीवरी रूट के जरिए लाखों शिपमेंट्स को समय पर पहुँचाना आसान हो जाएगा.

सेलर्स के लिए लागत में 30 प्रतिशत तक कमी

जीरो कमीशन मॉडल और रिटर्न फीस में कटौती से 1,000 रुपये से कम कीमत वाले उत्पाद बेचने वाले सेलर्स की लागत लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगी. इससे एमएसएमई और छोटे उद्यम अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर उत्पाद प्रदान कर पाएंगे. फ्लिपकार्ट सेलर्स को प्लेटफॉर्म पर विस्तार, प्रबंधन और विकास करने में आसानी के लिए डिजिटल टूल्स, सपोर्ट सर्विसेज और वेबिनार भी उपलब्ध करा रहा है.

फ्लिपकार्ट का उद्देश्य समावेशी और विकासोन्मुख इकोसिस्टम बनाना

फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटप्लेस हेड साकेत चौधरी ने कहा, “एमएसएमई भारत की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत योगदान देते हैं. हम चाहते हैं कि डिजिटल कारोबार में कदम रखने वाले छोटे और उभरते ब्रांड भी आसानी से प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनें. 1,000 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर जीरो कमीशन और शॉप्सी पर सभी उत्पादों पर लागू यह मॉडल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे सेलर्स को अधिक अवसर मिलेंगे और ग्राहकों को किफायती विकल्प उपलब्ध होंगे.”

उन्होंने कहा कि इस पहल से परिचालन में पारदर्शिता आएगी, एमएसएमई सशक्त होंगे और भारत में समावेशी डिजिटल रिटेल ट्रांसफॉर्मेशन को गति मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago