होम / बिजनेस / Vodafone-Idea के लिए आज बड़ा दिन, होने वाली है ये महत्वपूर्ण मीटिंग 

Vodafone-Idea के लिए आज बड़ा दिन, होने वाली है ये महत्वपूर्ण मीटिंग 

इंडस टावर्स (Indus Towers) की आज बोर्ड मीटिंग होने वाली है, इस बैठक में Vodafone-Idea को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के लिए आज का दिन काफी अहम है. दरअसल, टेलीकॉम कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं और ब्रॉडबैंड प्रदाताओं को वायरलेस सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडस टावर्स (Indus Towers) की आज बोर्ड मीटिंग होने वाली है. इस बैठक में Vi पर कंपनी के बकाए को लेकर फैसला लिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस टावर्स का वोडाफोन-आइडिया पर 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है. इस बैठक के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि क्या Indus Towers पेमेंट न होने की स्थिति में Vi की सर्विस बंद करेगी?

अब तक नहीं किया पेमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस टावर्स ने बकाया को लेकर सितंबर में वोडाफोन-आइडिया को लेटर भेजा गया था. इसके बाद उसे पेमेंट प्लान सौंपा था, जिसके हिसाब से कंपनी को भुगतान करना था, लेकिन कंपनी ने तय अनुसार भुगतान नहीं किया. इसी को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर आज इंडस टावर्स की बोर्ड मीटिंग हो रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में टेलीकॉम कंपनी को पेमेंट के लिए फाइनल नोटिस देने या उसकी सेवाएं रोकने पर फैसला हो सकता है.

मुश्किल दौर में कंपनी
बता दें कि वोडाफोन-आइडिया वित्तीय परेशानियों का सामना कर रही है. कंपनी ने अब तक 5G सर्विस भी शुरू नहीं की है. अक्टूबर में कंपनी के कस्टमर्स की संख्या में 35 लाख की गिरावट आई थी. वोडाफोन-आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस जियो (Reliance Jio) पहले और एयरटेल (Airtel) दूसरे नंबर पर है. इन दोनों ही कंपनियों ने देश के कई शहरों में 5G की शुरुआत कर दी है, लेकिन Vi की तरफ से इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है.

कायाकल्प के लिए चाहिए इतना
Vi भारी कर्ज के बोझ में डूबी हुई है और कंपनी चलाने के लिए उसे भारी भरकम पूंजी की दरकार है, लेकिन कंपनी के प्रमोटर अब और ज्यादा पूंजी डालने के मूड में नहीं हैं. मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर केवल 2000 से 3000 करोड़ रुपये पूंजी डालना चाहते हैं, जो कंपनी के कायाकल्प के लिए नाकाफी है. Vi के बेहतर ढंग से संचालन के लिए 40,000 से 45,000 करोड़ रुपए की जरूरत है. ऐसे में यदि इंडस टावर्स कंपनी की सेवाएं बंद करने का फैसला लेती है, तो उसकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

4 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

4 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

6 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

5 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

51 minutes ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

10 hours ago