✕

होम / बिजनेस / प्राइमरी मार्केट में बड़ी हलचल: भारत की पहली AI कंपनी समेत तीन बड़े IPO को SEBI की मंजूरी

प्राइमरी मार्केट में बड़ी हलचल: भारत की पहली AI कंपनी समेत तीन बड़े IPO को SEBI की मंजूरी

SEBI द्वारा एक साथ तीन बड़े IPO को मंजूरी मिलना संकेत देता है कि प्राइमरी मार्केट में नई ऊर्जा लौट रही है. Fractal Analytics के आने से AI सेक्टर में भारत की मौजूदगी और मजबूत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत के प्राइमरी मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिली है. दरअसल, मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति अधिनियम (SEBI) ने एक साथ तीन कंपनियों के IPO को मंजूरी दे दी है, जिनमें देश की पहली AI-फोकस्ड कंपनी Fractal Analytics भी शामिल है. इसके अलावा Sahajanand Medical Technologies और Amagi Media Labs के इश्यू को भी ओके मिल गया है.

Fractal Analytics: भारत की पहली AI IPO को मंजूरी

Fractal Analytics आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है और यह भारत की पहली AI-केंद्रित कंपनी है जिसका IPO सामने आ रहा है. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक कंपनी IPO के जरिए ₹4900 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. इसमें ₹1,279.3 करोड़ के नए शेयर और ₹3620.7 करोड़ के ऑफर फॉर सेल शामिल होंगे. OFS के तहत क्विनाग बिडको लिमिटेड, TPG फेट होल्डिंग्स, सत्य कुमारी रेमाला, राव वेंकटेश्वर रेमाला और GLM फैमिली ट्रस्ट अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्टिंग के बाद कंपनी का वैल्यूएशन 3.5 बिलियन डॉलर से ऊपर जा सकता है, जो इसे भारत की सबसे महंगी AI कंपनियों में एक बना देगा.

कंपनी वैश्विक क्लाइंट्स को डेटा-आधारित निर्णायक समाधान उपलब्ध कराती है. जुटाई गई रकम अमेरिकी यूनिट का कर्ज चुकाने, नए ऑफिस खोलने, R&D बढ़ाने, मार्केटिंग पर खर्च और भविष्य में अधिग्रहणों के लिए उपयोग होगी. Fractal की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी और इसके पास TPG, Apax और Gaja जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन है. कंपनी की शुरुआत साल 2000 में श्रीकांत वेलमकन्नी और प्रणय अग्रवाल ने की थी। आज यह कंपनी दुनिया की बड़ी कॉर्पोरेट फर्मों को AI-आधारित निर्णय समाधान, एडवांस्ड एनालिटिक्स और जेनरेटिव AI प्रोडक्ट्स प्रदान करती है. इसके क्लाइंट्स में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, एनविडिया, अल्फाबेट (गूगल), अमेजन, मेटा और टेस्ला जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. कंपनी के 65% से अधिक राजस्व का स्रोत अमेरिका है और इसके प्रमुख ऑफिस न्यूयॉर्क और मुंबई में स्थित हैं.
 

Amagi Media Labs: SaaS सेक्टर की बड़ी एंट्री

Amagi एक SaaS कंपनी है जो इंटरनेट के जरिए टीवी, मोबाइल और ऐप्स पर वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध कराती है. इसका USP यह है कि यह बिना केबल या सेट-टॉप बॉक्स के वीडियो डिलीवरी सक्षम बनाती है. कंपनी का IPO दो हिस्सों में होगा. इसमें ₹1,020 करोड़ का नया इश्यू और 3.41 करोड़ शेयरों का OFS शामिल है.

Amagi जुटाई गई रकम में से ₹667 करोड़ अपनी तकनीक और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में लगाएगी. बाकी फंड अधिग्रहण और अन्य जरूरतों में उपयोग होगा. 2008 में स्थापित Amagi का मुख्यालय बेंगलुरु में है.

Sahajanand Medical Technologies: पूरा IPO OFS के रूप में

यह कंपनी कार्डियक डिवाइस सेगमेंट में काम करती है और स्टेंट जैसे मेडिकल उत्पाद बनाती है. उसके IPO में नया पैसा नहीं आएगा, क्योंकि पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा. कुल 2.76 करोड़ शेयर OFS में बेचे जाएंगे, जिनमें Shree Hari Trust, Kotak Pre-IPO Opportunities Fund, Samara Capital और NHPEA Sparkle Holding BV प्रमुख विक्रेता हैं. कंपनी वर्ष 2001 में स्थापित हुई थी और इसके R&D सेंटर भारत और थाईलैंड दोनों जगह मौजूद हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

2 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

5 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

7 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 minutes ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

7 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

3 hours ago