होम / बिजनेस / इस सोशल मीडिया कंपनी को लगा झटका, दो Founders ने छोड़ा पद 

इस सोशल मीडिया कंपनी को लगा झटका, दो Founders ने छोड़ा पद 

सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट के दो को-फाउंडर्स ने उसका साथ छोड़ दिया है. कुछ वक्त पहले कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट (ShareChat) को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी के को-फाउंडर फरीद अहसान और भानु प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के सीईओ अंकुश सचदेवा के एक इंटरनल नोट में यह खुलासा हुआ है. हालांकि, फरीद और भानु प्रताप सिंह कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे.   

कारण स्पष्ट नहीं
अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ShareChat के को-फाउंडर फरीद अहसान और भानु प्रताप सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया, लेकिन इसे कंपनी के लिए जोरदार झटका माना जा रहा है. करीब एक हफ्ते पहले ही कंपनी से 600 कर्मचारियों की छुट्टी की गई थी. बता दें कि ShareChat में दिग्गज टेक कंपनियों गूगल और ट्विटर ने भी निवेश किया हुआ है. 

विपरीत परिस्थिति की तैयारी
छंटनी को लेकर शेयरचैट की तरफ से कहा गया था कि लॉन्चिंग के बाद से शेयरचैट और शॉर्ट वीडियो ऐप मोज ने शानदार वृद्धि देखी है. हालांकि, भले ही हम लगातार बढ़ रहे है, ले​किन ऐसे कई बाहरी कारक हैं जो लागत और पूंजी की उपलब्धता को प्रभावित कर रहे हैं. इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, हमें विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए कंपनी को तैयार करने की आवश्यकता है.

जीत11 भी किया बंद
इससे पहले, दिसंबर की शुरुआत में कंपनी ने अपने फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म जीत11 को बंद करने का ऐलान किया था, जिसकी वजह से 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की गई थी. शेयरचैट ने जून 2022 में भी गूगल और टेमासेक के नेतृत्व में कई चरणों में फंडिंग के तहत करीब 52 करोड़ डॉलर भी जुटाने का दावा किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

3 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

8 hours ago