✕

होम / बिजनेस / IndiGo में बड़ी ब्लॉक डील: ₹11,385 करोड़ में बेची 5.7% हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल

IndiGo में बड़ी ब्लॉक डील: ₹11,385 करोड़ में बेची 5.7% हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल

यह डील करीब ₹11,385 करोड़ की रही, जो अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक डील्स में से एक मानी जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (IndiGo) में मंगलवार को एक बड़ी ब्लॉक डील के तहत प्रमोटर राकेश गंगवाल और उनके फैमिली ट्रस्ट ने कंपनी की 5.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी. इस सौदे का कुल मूल्य करीब 11,385 करोड़ रुपये रहा. इस डील से इंडिगो की शेयरहोल्डिंग संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव आया है. आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.

₹5,175 प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 2.2 करोड़ शेयरों की बिक्री

सूत्रों के अनुसार, इस सौदे में गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया जैसे निवेश बैंकिंग दिग्गजों ने प्लेसमेंट एजेंट की भूमिका निभाई. इस लेन-देन में चिन्करपू फैमिली ट्रस्ट, जिसमें शोभा गंगवाल और डेलावेयर स्थित जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी ट्रस्टी हैं, ने भी हिस्सेदारी बिक्री में भाग लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लॉक डील में 2.2 करोड़ शेयर बेचे गए, जिनका न्यूनतम मूल्य 5,175 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया. यह डील पूरी तरह से सेकेंडरी थी और इसे बीएसई व एनएसई पर कई चरणों में अंजाम दिया गया.

इससे पहले अगस्त 2024 में भी बेची थी हिस्सेदारी

गंगवाल फैमिली ट्रस्ट ने इससे पहले अगस्त 2024 में भी IndiGo में 5.24 प्रतिशत हिस्सेदारी 9,549 करोड़ रुपये में बेची थी. यह बिक्री मार्च और फरवरी 2022 के बाद गंगवाल द्वारा की गई कई हिस्सेदारी बिक्री का हिस्सा रही है.

2022 से लगातार हो रही है हिस्सेदारी में कटौती

राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल 2022 से ही अपनी हिस्सेदारी लगातार घटा रहे हैं. फरवरी 2022 में सह-संस्थापक राहुल भाटिया के साथ हुए मतभेदों के बाद उन्होंने कंपनी से दूरी बनानी शुरू की.

1. सितंबर 2022: 2.74% हिस्सेदारी ₹2,005 करोड़ में बेची
2. फरवरी 2023: शोभा गंगवाल ने 4% हिस्सेदारी ₹2,944 करोड़ में बेची
3. अगस्त 2023: करीब 2.9% हिस्सेदारी ₹2,800 करोड़ से अधिक में बेची

IndiGo पर क्या होगा असर?

इस लेटेस्ट डील के बाद इंडिगो के प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी में और गिरावट दर्ज की गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह डील बाजार में कंपनी के प्रति निवेशकों के भरोसे को प्रभावित नहीं करेगी, क्योंकि कंपनी का संचालन और ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत बना हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago