होम / बिजनेस / ऐसे D Mart और JIO Mart को टक्‍कर दे रहा है BIg Basket

ऐसे D Mart और JIO Mart को टक्‍कर दे रहा है BIg Basket

FMCG सेक्‍टर की दो बड़ी कंपनियां डीमार्ट और जियो को बिग बास्‍केट कीमतों में कमी करके टक्‍कर दे रहा है.कंपनी जानती है कि अगर उसको बाजार में अपनी पैठ बनानी है तो इन्‍हें तो टक्‍क्‍र देनी ही होगी.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

रिटेल सेक्‍टर की बड़ी कंपनी बिग बाजार के कारोबार को समेटने के कारण मौजूदा समय में इस बाजार में जियो मॉर्ट  और डीमॉर्ट ही ऐसे प्‍लेयर हैं जिन्‍हें टक्‍कर देना आसान नहीं है. लेकिन बाजार में कई और प्‍लेयर भी काम कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर मौजूद है टाटा की कंपनी ब्लिंकिट. ब्लिंकिट एक ऐसी कंपनी है जो इन दोनों को टक्‍कर देने की तैयारी ही नहीं कर रही है बल्कि टक्‍कर दे रही है. कंपनी प्राइसिंग के मोर्चे पर इन दोनों कंपनियों को टक्‍कर दे रही है. कंपनी ने सब्जियों से लेकर बटर, शैम्‍पू, और दालों तक के दाम कम कर दिए हैं. 

क्‍या कहते हैं कंपनी के अधिकारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एक अधिकारी ने जून में कहा था कि ऑनलाइन बाजार में अपने कॉम्‍पटीटरों से तीन गुना बड़ी ये कंपनी आने वाले दिनों में अपने कंज्‍यूमर वैल्‍यू प्रपोरर्शन, को लेकर तेजी से काम करने जा रही है. जानकारों का मानना है कि रिटेल सेक्‍टर में का बाजार 836 बिलियन डॉलर का है जिसमें ग्रासरी का शेयर 2 तिहाई का है. वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन ग्रासरी का बाजार सिर्फ अरबन बाजार है, जोकि बहुत छोटा है. हालांकि इसे कोविड 19 ने काफी बढ़ाने में मदद दी है. यही नहीं कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो प्राइस को लेकर ज्‍यादा सोचते हैं वो भी इसके ग्राहक हैं.

बढ़ती महंगाई में किसने बढ़ाए दाम 
बढ़ती महंगाई में लगातार ये बाजार भी महंगाई से अछूता नहीं रहा. जियो से लेकर बिग बास्‍केट तक सभी ने दामों में इजाफा किया था. फरवरी तक महंगाई में इजाफा हुआ था तो ऐसे में बिग बास्‍केट ने बढ़ते डेयरी प्रोडक्‍ट के कारण अपने वहां के 125 प्रोडक्‍ट पर 24 प्रतिशत तक दामों में इजाफा किया था. जबकि वहीं जियो ने 32 प्रतिशत और डीमार्ट ने 30 प्रतिशत तक का इजाफा किया था. ऑनलाइन बाजार में मई महीने में कई चीजों के दामों में तेजी देखने को मिली जबकि ज्‍यादातर चीजों के दामों में कमी देखने को मिली. क्‍योकि कच्‍चे सामान के दामों में कमी आई थी. जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के अधिकारी का कहना है कि बाकी कपंनियों के मुकाबले बिग बास्‍केट ने दामों में ज्‍यादा कमी है. इसमें उदाहरण के लिए अगर सफोला तेल के दामों पर नजर डाले तो बिग बास्‍केट पर इसकी कीमत 888 रुपये है जबकि डी मार्ट में 890 और जियो पर इसकी 959 रुपये है. 10 किलो आशीर्वाद आटा बिग बास्‍केट पर 467 रुपये का था, जबकि डी मार्ट पर 479, और जियो मार्ट पर 468 का था.

डेयरी प्रोडक्‍ट पर की थी ज्‍यादा कमी 
वहीं अगर आंकड़ों को देखें तो डेयरी प्रोडक्‍ट पर बिग बास्‍केट ने दामों में ज्‍यादा कमी की है. इनमें कंपनी ने डी मार्ट के मुकाबले ज्‍यादा कमी की है. जबकि जियो मार्ट इन प्रोडक्‍ट को सेल नहीं करता है. जबकि प्रीमियम बिस्‍किट, साल्‍टेड स्‍नैक्‍स, कैचअप एंड मैगी जैसी चीजें तभी सस्‍ती होती हैं जब कंपनी इन पर ऑफर देती है. लेकिन बिग बॉस्‍केट हेल्‍दी फूड ड्रिंक सेग्‍मेंट में भी दामों में कमी की है. जबकि कई सामान ऐसे हैं जिन्‍हें ब्लिंकट जियो और डी मार्ट दोनों से काफी सस्‍ता दे रहा है. इनमें न्‍यट्रीला के दामों में बिग बास्‍केट डी मार्ट से पांच फीसदी से ज्‍यादा सस्‍ता दे रहा है, जबकि जबकि जियो मार्ट से 4.8 फीसदी. ब्रिटानिया चीज क्‍यूब जैसी चीजों को देखा जाए तो वो बिग बॉस्‍केट डी मार्ट से से 10 प्रतिशत सस्‍ता दे रहा है जबकि जियो मार्ट से 8 प्रतिशत सस्‍ता दे रहा है. 
यही वो रणनीति है जिसके कारण बिग बास्‍केट अपनी दोनों प्रतिस्‍पर्धा वाली कंपनियों को टक्‍कर दे रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

40 minutes ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

2 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

2 hours ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

बड़ी खबरें