✕

होम / बिजनेस / Tata Group का बड़ा ऐलान, 5 साल में इन सेक्टर्स में तैयार करेगा 5 लाख नौकरियां

Tata Group का बड़ा ऐलान, 5 साल में इन सेक्टर्स में तैयार करेगा 5 लाख नौकरियां

चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि यह रोजगार सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और प्रेसिजन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली के मौके पर, टाटा ग्रुप ने भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा ग्रुप अगले 5 वर्षों में 5 लाख नई नौकरियों का सृजन करेगा. यह घोषणा भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन के सेमिनार में की गई, जो भारतीय उद्योग और रोजगार के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

5 साल में 5 लाख नौकरियों का लक्ष्य

चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन के सेमिनार में इसका ऐलान किया है. उन्होंने इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत के विकसित बनने के लक्ष्य में यह सेक्टर महत्वपूर्ण है. अगर हम मैन्युफैक्चरिंग नौकरियों में बढ़ोतरी करेंगे तो ही विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे.

किन सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां?

टाटा समूह ने अलग-अलग सेक्टर में नौकरियों का ऐलान किया है. चंद्रशेखरन ने बताया कि सेमिकंडक्टर, प्रेसिजन मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी से संबंधित अगले 5 सालों में लगभग टाटा ग्रुप 5 लाख नौकरियां निकालने वाला है. आपको बता दें कि टाटा ग्रुप असम में एक सेमीकंडक्टर प्लांट और इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी से जुड़ी कई यूनिट्स बना रहा है. इसके अंदर छोटी-बड़ी आकार की कई कंपनियां खोली जाएंगी, जिससे नौकरी के अवसर पैदा होंगे.

मैन्युफैक्चरिंग का महत्व

चंद्रशेखरन ने इस बात पर जोर दिया कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा, "भारत के विकसित बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें मैन्युफैक्चरिंग नौकरियों में वृद्धि करनी होगी." उनका मानना है कि जब तक हम इस क्षेत्र में वृद्धि नहीं करेंगे, तब तक हमारे विकास के लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा.

सरकारी समर्थन की आवश्यकता

इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के लिए, चंद्रशेखरन ने सरकारी समर्थन की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत को अपने तेजी से बढ़ते कार्यबल को पूरा करने के लिए लगभग 10 करोड़ नई नौकरियां पैदा करने की आवश्यकता है. इसके लिए, नीति निर्माताओं को प्रभावी योजनाएं बनानी होंगी ताकि रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके.

अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

टाटा ग्रुप का यह कदम भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोल सकता है. जब हम एक ऐसे समय में हैं जहां युवा वर्ग के लिए रोजगार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, यह घोषणा निश्चित रूप से सकारात्मक प्रभाव डालेगी. इससे न केवल व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

18 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

19 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

20 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

18 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago