✕

होम / बिजनेस / Paytm और सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता, स्टार्टअप्स को होगा फायदा!

Paytm और सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता, स्टार्टअप्स को होगा फायदा!

Paytm और सरकार के बीच हुए इस समझौते से फिनटेक और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप्स को बड़े अवसर मिलेंगे. Paytm का यह कदम देशभर के उद्यमियों के लिए एक नई दिशा दिखा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने हाल ही में सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है. इसके तहत पेटीएम स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, बाजार तक पहुंच और फंडिंग के अवसर प्रदान करेगा. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य विनिर्माण और फिनटेक स्टार्टअप्स के विकास को तेजी से बढ़ावा देना है. पेटीएम द्वारा पेश की जा रही "Paytm for Startups" पहल में निवेशक मार्गदर्शन, वर्कशॉप्स और अत्याधुनिक वित्तीय समाधान की सुविधा शामिल है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सरकार के साथ समझौता

पेटीएम और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बीच हुए इस समझौते को लेकर औपचारिक घोषणा बुधवार यानी 26 फरवरी, 2025 को की गई. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने पेटीएम के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स, विशेषकर फिनटेक और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है. इस समझौते पर DPIIT के निदेशक सुमीत कुमार जरंगल और पेटीएम के संस्थापक एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने हस्ताक्षर किए.

स्टार्टप्स को होगा फायदा

इस साझेदारी के तहत पेटीएम स्टार्टअप्स को कई तरह के लाभ प्रदान करेगा. इसमें मेंटरशिप, इन्फ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, बाजार तक पहुंच और फंडिंग के अवसर शामिल हैं. पेटीएम के बड़े व्यापारी नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, स्टार्टअप्स अपनी क्षमताओं को तेजी से बढ़ा सकेंगे. मंत्रालय का कहना है कि यह पहल उद्यमियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी, जिससे वे नई प्रौद्योगिकियों को विकसित कर सकेंगे और वित्तीय समाधान पर काम कर सकेंगे. वहीं, पेटीएम एक डेडिकेटेड प्रोग्राम शुरू करेगा, जो फिनटेक हार्डवेयर निर्माताओं को विशेष समर्थन देगा. इसमें मेंटरशिप प्रोग्राम, निवेशकों से फंडिंग के अवसर, नियामक मार्गदर्शन और इंडस्ट्री-फोकस्ड वर्कशॉप्स शामिल होंगी. इसके अतिरिक्त, पेटीएम के द्वारा स्टार्टअप्स को प्रभाव आकलन की प्रक्रिया में भी सहयोग दिया जाएगा. 

पेटीएम के शेयर का प्रदर्शन

जहां एक ओर पेटीएम के लिए यह साझेदारी नई उम्मीदों का संकेत है. वहीं, शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों में हालिया उतार-चढ़ाव देखा गया है. गुरुवार को पेटीएम के शेयर 1.59% की गिरावट के साथ 723.00 रुपये पर बंद हुए. हालांकि, पिछले 6 महीने में इसमें 38.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, और पिछले एक साल में निवेशकों को 71 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न भी मिला है. बावजूद इसके, पेटीएम का शेयर अभी भी अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले काफी नीचे है और इसकी वर्तमान स्थिति नेगेटिव रिटर्न दिखाती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार के साथ हुई इस साझेदारी से पेटीएम के स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध अवसरों में वृद्धि हो सकती है, जो कंपनी के भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की संभावना को जन्म दे सकती है. हालांकि, मौजूदा समय में पेटीएम का बाजार पूंजीकरण 46,800 करोड़ रुपये है, और इसके शेयरों का उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय बना हुआ है.

(डिस्क्लेमर : शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है, यह खबर केवल आपकी जानकारी के लिए लिखी गई है. अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और सोच समझकर निवेश करें.) 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago