✕

होम / बिजनेस / SEBI का बड़ा एक्शन, इन बॉन्ड प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध, इस मामले में हुई कार्रवाई

SEBI का बड़ा एक्शन, इन बॉन्ड प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध, इस मामले में हुई कार्रवाई

बाजार नियामक SEBI ने तीन ऑनलाइन प्लेटफार्मों को अनलिस्टेड बॉन्ड्स की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक SEBI ने तीन ऑनलाइन प्लेटफार्मों को अनलिस्टेड बॉन्ड्स की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है. सेबी ने यह भी कहा है कि इन प्लेटफार्मों- आल्टग्राफ (Altgraaf), टैप इनवेस्ट (Tap Invest) और स्टेबल इनवेस्टमेंट्स (Stable Investments) के धोखाधड़ी के मामलों की जांच चल रही है और इस मामले अभी जांच जारी रहेगी. आल्टग्राफ को AI ग्रोथ प्राइवेट लिमिटेड ऑपरेट करती है. इसकी नींव रेगुलेटेड फिक्स्ड-इनकम इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म जिराफ (Jiraaf) शुरू करने वाले विनीत अग्रवाल और सौरव घोष ने 2021 में डाली थी. टैप इनवेस्ट भी 2021 में शुरू हुआ था और निवेशकों से यह 23 लाख डॉलर जुटा चुकी है. स्टेबल इनवेस्टमेंट्स को कनिष्क रंका ने 2022 मे शुरू किया था.

क्या है पूरा मामला?

सेबी के नियमों के मुताबिक खुदरा निवेशक मान्यताप्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के तहत डेट सेगमेंट स्टॉक ब्रोकर्स के रूप में रजिस्टर्ड रेगुलेटेड एंटिटीज के के जरिए अनलिस्टेड कॉरपोरेट बॉन्ड्स और NCDs (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स) में निवेश कर सकते हैं, इन्हें ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफार्म प्रोवाइडर्स (OBPPs) कहा जाता है. अब सेबी की नियमित जांच में यह सामने आया कि ये प्लेटफार्म विशेष लाइसेंस नियमों के तहत पंजीकृत नहीं थे. जांच में यह सामने आया कि इन तीनों प्लेटफॉर्म तक NCDs प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए पहुंचे और फिर इन्हें पब्लिक तौर पर उपलब्ध कराया गया. जांच में यह भी सामने आया कि इन तीन कंपनियों ने नियामकीय जांच से बचने के लिए एक जटिल रास्ता अपनाया था.

धोखाधड़ी का भी बन रहा है मामला!

जांच कर रहे सेबी के एक सदस्य अश्वनी भाटिया का कहना है कि इन प्लेटफॉर्मों को प्राइवेट प्लेसमेंट के तहत लेन-देन को सेकंडरी सेल्स के तौर पर उपलब्ध कराने की मंजूरी नहीं थी. इसके अलावा सेबी का यह भी कहना है कि इन्होंने ग्राहकों के सामने यह पेश किया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत हो रही है यानी कि नियमों के मुताबिक इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी बन रहा है.

कितने पैसे जुटाए थे तीनों कंपनियों ने?

सेबी ने पाया कि आल्टग्राफ के ऐलान के मुताबिक इस प्लेटफार्म ने 75 कंपनियों के लिए 18 नवंबर तक 4,400 करोड़ रुपये से अधिक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) की बिक्री में मदद की. इस दौरान टैप इनवेस्टमेंट ने 100 से अधिक कंपनियों के लिए 400 करोड़ रुपये जुटाए थे, वहीं स्टेबल इनवेस्टमेंट्स ने कितने पैसे जुटाए, अभी सेबी इसकी जांच कर रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें