✕

होम / बिजनेस / स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च हुआ Bhaskar प्लेटफॉर्म, जानिए कैसे होगा फायदा

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च हुआ Bhaskar प्लेटफॉर्म, जानिए कैसे होगा फायदा

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत स्टार्टअप ज्ञान पहुंच रजिस्ट्री (भास्कर) पहल का शुभारंभ किया है. इस प्लेटफॉर्म से देश के तमाम स्टार्टअप्स को बड़ी मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज 16 सितंबर को भारत स्टार्टअप ज्ञान पहुंच रजिस्ट्री (भास्कर) पहल का शुभारंभ किया है. इस प्लेटफॉर्म से देश के तमाम स्टार्टअप्स को बड़ी मदद मिलेगी. पिछले कुछ सालों में ये देखने को मिला है कि सरकार तेजी से स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए तमाम कदम उठा रही है. भास्कर की शुरुआत भी स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देगा.

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा भास्कर

भास्कर एक केंद्रीय इकाई के रूप में काम करेगा, जहां स्टार्टअप, निवेशक, सेवा प्रदाता और सरकारी निकाय एक साथ आकर सहयोग करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और विकास में तेजी लाने पर विचार करेंगे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह स्टार्टअप, निवेशक, सलाहकार, सेवा प्रदाता और सरकारी निकायों सहित उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग को भी बढ़ाएगा. भास्कर का प्राथमिक लक्ष्य स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर हितधारकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना है. 

देश में 1,46,000 से अधिक DPIIT-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप 

यह भारत सरकार के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत भारत को इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप में ग्लोबल लीडर के रूप में ट्रांसफॉर्म किया जाना है तथा स्टार्टअप मूवमेंट के प्रति देश की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया जाना है. कॉमर्स मिनिस्ट्री ने एक रिलीज में कहा कि भारत में वर्तमान में 1,46,000 से अधिक DPIIT-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं और यह तेजी से दुनिया के सबसे डायनेमिक स्टार्टअप हब में से एक बन गया है.

एक सेट्रलाइज रजिस्ट्री के रूप में काम करके, BHASKAR संसाधनों, उपकरणों और ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला तक सहज पहुंच को सक्षम करेगा जो विचार से लेकर क्रियान्वयन तक एंटरप्रेन्योरशिप की यात्रा को बढ़ावा देने में मदद करेगा. इसे स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर नेटवर्किंग, सहयोग और विकास के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित