होम / बिजनेस / BharatPe ने इस कंपनी में खरीदी 51% हिस्‍सेदारी, अब तकनीकी तौर पर मजबूत होगी ये कंपनी 

BharatPe ने इस कंपनी में खरीदी 51% हिस्‍सेदारी, अब तकनीकी तौर पर मजबूत होगी ये कंपनी 

देश की नामी फिनटेक कंपनी BharatPe ने ट्रिलियन लोन नाम की नॉन बैंकिंग कंपनी में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीद उसका अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन ट्रिलियन लोन अभी भी स्‍वतंत्र इकाई के रूप में काम करता रहेगा. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

BharatPe जो कि देश की एक नामी फिनटेक कंपनी है उसने एक गैर बैंकिंग वित्‍त कंपनी, ट्रिलियन लोन के एक बड़े हिस्‍से का अधिग्रहण कर लिया है. BharatPe ने इस कंपनी के 51 प्रतिशत शेयर खरीद लिए हैं. इस कंपनी का मुख्‍यालय मुंबई में है और ये छोटे बड़े तरह के सुरक्षित और असुरक्षित लोन देने का काम करती है. ये कंपनी ऑटो, रिटेल और शिक्षा लोन भी देने का काम करती है.

 अधिग्रहण के बाद क्‍या बोली कंपनी  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिनटेक प्रमुख BharatPe ने  ट्रिलियन लोन का अधिग्रहण करने के बाद जानकारी देते हुए कहा है कि रवींद्र पांडे (एसबीआई के पूर्व उप प्रबंध निदेशक), नलिन नेगी (भारतपे के अंतरिम सीईओ और सीएफओ) और सब्यसाची सेनापति (भारतपे में बैंकिंग वर्टिकल के प्रमुख) सौदे के हिस्से के रूप में ट्रिलियन लोन के बोर्ड में आ गए हैं. ट्रिलियन लोन कंपनी को 2018 में अचल मित्तल और गौतम अदुकिया ने शुरू किया था. ये एक पीयर-टू-पीयर लैंडिंग प्लेटफॉर्म है. दोनों में से किसी भी कंपनी ने इस अधिग्रहण का कोई वित्तीय डेटा प्रस्‍तुत नहीं किया है. 

स्‍वतंत्र संस्‍था के रूप में काम करता रहेगा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रिलियन लोन इस खरीद के बावजूद एक स्वतंत्र संस्था के रूप में काम करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में क्रेडिट को मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र में अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी के अवसरों का पता लगाता रहेगा. इस कदम पर टिप्पणी करते हुए BharatPe के संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी शाश्वत नाकरानी ने कहा, हमारे व्यापारी भागीदारों को क्रेडिट तक पहुंच प्रदान करना हमारे व्यवसाय मॉडल के लिए महत्वपूर्ण है, और यह अधिग्रहण हमारे विकास को आगे बढ़ाएगा और कंपनी के प्रॉफिट की हमारी यात्रा को तेजी भी देगा. ट्रिलियन लोन में नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल करना भारतपे समूह के बड़े उद्देश्य से जुड़ा हुआ है और यह हमें कम सेवा वाले और बिना बैंक वाले व्यवसायों के साथ-साथ ग्राहकों के लिए पूंजी तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने में सक्षम करेगा.

तकनीकी क्षमताओं से लैस होगी ट्रिलियन लोन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से ये भी जानकारी दी है कि BharatPe ऐसी उत्पाद और तकनीकी क्षमताओं को लाएगा जो ट्रिलियन लोन को नए डिजिटल-उधार उत्पाद लॉन्च करने में मदद करेगा. नकरानी ने कहा कि BharatPe और ट्रिलियन लोन मिलकर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के भीतर $380 बिलियन के अंतर को पाटने का प्रयास करेंगे. भारतपे और ट्रिलियन लोन दोनों ही स्‍मॉल बिजनेस में करते हैं. BharatPe 2019 में NBFC लाइसेंस प्राप्त करने में विफल रहा था. बाद में, इसने Liquiloans नामक एक अन्य फिनटेक कंपनी के साथ साझेदारी की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

11 hours ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

13 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago