होम / बिजनेस / कोरोना वैक्सीन निर्माता Bharat BioTech ने बनाई बड़ी योजना, 4000 करोड़ करेगी निवेश

कोरोना वैक्सीन निर्माता Bharat BioTech ने बनाई बड़ी योजना, 4000 करोड़ करेगी निवेश

कोरोना काल में भारत बायोटेक की वैक्सीन ने महामारी से निपटने में सरकार की काफी मदद की थी. कंपनी की वैक्सीन को कई देशों को भी बेचा गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक (Bharat BioTech) ने बड़े निवेश की योजना बनाई है. कंपनी नए टीके, क्लीनिकल ट्रायल, विनिर्माण संयंत्र, साझेदारी आदि पर 3000 से 4000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. हालांकि, भारत बायोटेक अब कोरोना वैक्सीन पर फोकस करने के बजाए मेडिकल फील्ड, विशेष रूप से घावों के उपचार के लिए दवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी. इसके साथ ही वह एनिमल्स के लिए वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी बनने की तैयारी में भी जुटी है.

उम्मीद से ज्यादा कमाई
भारत बायोटेक ने कोरोना काल में अपनी मेडिसिन फैसिलिटी में 600-700 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था. कंपनी ने को-वैक्सीन और अन्य वैक्सीन तैयार कर देश की कोरोना से लड़ने में मदद की थी. कंपनी की कोरोना वैक्सीन को अन्य देशों को भी बेचा गया था. कंपनी को कोरोना वैक्सीन से उम्मीद से ज्यादा कमाई हुई, लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि भारत बायोटेक ने उस कमाई को टीबी आ​दि के लिए भविष्य में टीकों के विकास पर शोध और पूर्वी भारत में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में निवेश कर दिया. 

इन पर कर रही है काम
कंपनी टीबी वैक्सीन पर ज्यादा फोकस कर रही है, जो क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे फेज में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Bharat BioTech हैजा की नई वैक्सीन के लिए भी अपनी फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकती है, जो लाइसेंसिंग स्टेज में है. कंपनी भुवनेश्वर में 1200 करोड रुपए के निवेश से एक नया प्लांट शुरू करने वाली है. इससे न सिर्फ कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ेगी, बल्कि दूसरी दवा कंपनियों के लिए कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा दे पाएगी. भारत बायोटेक की योजना दुनिया की सबसे बड़ी एनिमल वैक्सीन कंपनी बनने की भी है. इस सेक्टर पर वर्तमान चीनी कंपनियों का कब्जा है.  

अफ्रीका पर है फोकस
भारत बायोटेक 'भारत बायोवेट' से एनिमल्स के लिए वैक्सीन बनाती है. उसका मानना है कि जिस तरह कोरोना महामारी ने बड़े पैमाने पर लोगों की जान ली, वैसा कुछ पशुओं के साथ भी हो सकता है, इसलिए पहले से इस दिशा में तैयारी करने की जरूरत है. भारत बायोटेक के कार्यकारी उपाध्यक्ष कृष्णा एल्ला का कहना है कि हम जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी एनिमल वैक्सीन निर्माता कंपनी बन सकते हैं. हम विशेषतौर पर अफ्रीका पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि चीन की कंपनियां तेजी से अफ्रीका में पहुंच रही हैं. भारत की पशु टीका कंपनियों की अफ्रीका में उतनी पैठ नहीं है. बता दें कि कृष्णा एल्ला की बेटी डॉ. जलाचारी एल्ला प्र​शि​क्षित त्वचारोग विशेषज्ञ हैं. वह घावों, जलने आदि के उपचार के लिए कंपनी की इकाई का नेतृत्व कर रही हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.