✕

होम / बिजनेस / सोना और दिखाएगा भाव, Gold में निवेश की ये 5 ट्रिक आपको बनाएंगी राजा

सोना और दिखाएगा भाव, Gold में निवेश की ये 5 ट्रिक आपको बनाएंगी राजा

दुनिया में जारी उथल-पुथल के बीच सोने के भाव में तेजी की संभावना जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ रही टेंशन का असर दुनिया भर के बाजारों पर नजर आ रहा है. हमारा शेयर बाजार भी कल भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था. हालांकि, इस टेंशन के चलते सोने की चमक निखरने की संभावना जताई जा रही है. सोना (Gold) लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है. घरेलू बाजार में सोना पहले से ही अपने नए ऑल टाइम हाई पर है. सोमवार को भले ही इसमें 361 रुपए की गिरावट आई हो, लेकिन इसके और मजबूत होने की उम्मीद बनी हुई है. ऐसे में Gold में निवेश आपको फायदा दिला सकता है. यहां हम आपको वो तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप सोने में आसानी से निवेश कर सकते हैं. 

गोल्ड ETF 
यदि आप चाहें तो शेयरों की तरह सोने भी खरीद सकते हैं. इस सुविधा को Gold ETF कहा जाता है. ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड होते हैं और इन्हें स्टॉक एक्सचेंज पर खरीदा-बेचा जा सकता है. गोल्ड ईटीएफ खरीदने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है या फिर आप ब्रोकर के जरिए भी इसे खरीद या बेच सकते हैं. इसमें आप सोना इकाइयों यानी यूनिट्स में खरीद सकते हैं, एक इकाई का मतलब एक ग्राम सोना होता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड ईटीएफ सोने में निवेश का आसान और सबसे सुरक्षित तरीका है, क्योंकि इसमें शुद्धता का कोई सवाल नहीं है.

डिजिटल गोल्ड 
अब सोना खरीदना काफी आसान हो गया है. आप अपने स्मार्टफोन से भी सोने में निवेश कर सकते हैं. खास बात ये है कि आपको इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती. आप अपनी सुविधा के हिसाब से जब चाहें, जितना चाहें निवेश कर सकते हैं. Google Pay, फोनपे और अमेजन पे जैसे कई प्लेटफॉर्म डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा देते हैं. डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात ये है कि आपको इसके स्टोरेज की चिंता नहीं करनी पड़ती. 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सोने में निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है. यह एक सरकारी बॉन्ड है, जिसे सरकार समय-समय पर जारी करती है. गोल्ड बॉन्ड प्रति इकाई के आधार पर बेचे जाते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइज पर हर साल 2.50% का निश्चित ब्याज मिलता है. एक व्यक्ति SGB में हर साल 4 किलोग्राम तक ही निवेश कर सकता है. ब्याज का भुगतान छमाही आधार पर किया जा सकता है. इसे डाकघरों, स्टॉक एक्सचेंजों, कमर्शियल बैंकों, सुरक्षा ट्रेडिंग कंपनियों और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और अन्य स्टॉक डिपॉजिटरी के माध्यम से खरीदा जा सकता है.

गोल्ड म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड में भी आप डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से सोने में निवेश करते हैं. इसमें आप सोना बनाने वाली कंपनियों या सोने की खनन कंपनियों में इन्वेस्टमेंट करते हैं. ऐसे फंड से रिटर्न केवल इन कंपनियों के प्रदर्शन पर ही निर्भर करता है. गोल्ड फंड निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. ऐसा इसलिए कि केवल उच्चतम शुद्धता (99.5%) वाले फंडों को ही चुना जाता है. गोल्ड फंड में निवेश करना आसान है. इसमें आप ग्राम सोने में निवेश के बजाय रुपए में निवेश करते हैं. इसके लिए आप डीमैट अकाउंट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फिजिकल Gold
आप फिजिकल गोल्ड भी खरीद सकते हैं. सोने के बिस्किट-सिक्के या ज्वैलरी को फिजिकल गोल्ड कहा जाता है. फिजिकल गोल्ड को आप भविष्य में अधिक कीमत पर आसानी से बेच सकते हैं. हालांकि, इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं. उदाहरण के तौर पर, यदि आप ज्वेलरी खरीदते हैं, तो आपको मेकिंग चार्ज और जीएसटी देना पड़ता है. चोरी का खतरा भी हमेशा बना रहता है. यदि आप गोल्ड को बैंक लॉकर में रखते हैं, तो उसका अलग से चार्ज लगता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

6 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

7 hours ago