होम / बिजनेस / कंपनी ने की छंटनी की घोषणा, उसके बाद CEO ने उठाया ये खौफनाक कदम

कंपनी ने की छंटनी की घोषणा, उसके बाद CEO ने उठाया ये खौफनाक कदम

बेड बाथ एंड बियोंड ने पिछले हफ्ते कहा था कि लगातार हो रहे घाटे को कम करने के लिए वह 150 स्टोर को बंद करेगी और कर्मचारियों की छंटनी करेगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मंदी की आहट के बीच कंपनियों से छंटनी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. अमेरिकी कंपनी बेड बाथ एंड बियॉन्ड (Bed Bath & Beyond) ने भी हाल ही में कई स्टोर को बंद करने और कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था. अब कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर गुस्ताओ अरनाल (Gustavo Arnal) ने मैनहटन की एक हाई राइज बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है.

18वीं मंजिल से कूदे
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि गुस्ताओ अरनाल ने एक गगनचुंबी इमारत की 18वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. बता दें कि यह खबर ऐसे समय में आई है जब रिटेल स्टोर कंपनी बेड बाथ एंड बियॉन्ड आर्थिक संकट से गुजर रही है. कंपनी अपने 20% कॉर्पोरेट कर्मचारियों को निकालने के साथ ही 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी कर रही है.

पत्नी ने देखी खुदकुशी
अरनाल वर्ष 2020 में Bed Bath & Beyond से जुड़े थे. इससे पहले वह कॉस्मेटिक्स ब्रांड Avon में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने प्रॉक्टर एंड गैम्बल में भी 20 साल काम किया था. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि 52 वर्षीय अरनाल गगनचुंबी इमारत के बाहर अचेत अवस्था में मिले थे. उनके शरीर पर ऊंचाई से गिरने की वजह से आने वाले चोट के निशान पाए गए हैं. उनकी मौत नीचे गिरते ही हो गई थी. अरनाल की पत्नी ने उन्हें बिल्डिंग से कूदते हुए देखा था, लेकिन उन्होंने किसी तरह के क्राइम की आशंका नहीं जताई गई है.

किस बात का था डर?
बेड बाथ एंड बियोंड ने पिछले हफ्ते कहा था कि लगातार हो रहे घाटे को कम करने के लिए वह 150 स्टोर बंद करेगी और कर्मचारियों की छंटनी करेगी. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या गुस्ताओ अरनाल की मौत इस घोषणा से जुड़ी है? क्या अरनाल का नाम भी छंटनी की लिस्ट में शामिल था या उन्हें इसकी आशंका थी, इसलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया. गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में ही कई कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 seconds ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

10 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

3 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 seconds ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

10 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

31 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago