✕

होम / बिजनेस / अनरजिस्टर्ड बॉन्ड प्लेटफॉर्म्स से सतर्क रहें: SEBI ने निवेशकों को जारी की सख्त चेतावनी

अनरजिस्टर्ड बॉन्ड प्लेटफॉर्म्स से सतर्क रहें: SEBI ने निवेशकों को जारी की सख्त चेतावनी

SEBI की ताजा चेतावनी यह साफ करती है कि उच्च रिटर्न के लालच में आने से पहले निवेशकों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है. ऑनलाइन बॉन्ड मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, और इसके साथ जोखिम भी बढ़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

निवेशकों को बॉन्ड ट्रेडिंग में बढ़ती ऑनलाइन गतिविधियों के बीच जोखिम से बचाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. नियामक ने चेतावनी दी है कि कई अनरजिस्टर्ड ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म निवेशकों को हाई रिटर्न के नाम पर आकर्षित कर रहे हैं, जबकि वे किसी भी रेगुलेटरी सुरक्षा के तहत नहीं आते. आइए जानते हैं सेबी ने क्या कहा है?

अनरजिस्टर्ड बॉन्ड प्लेटफॉर्म्स पर चिंता बढ़ी

SEBI ने 19 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसे कई ऐसी इकाइयों की जानकारी मिली है, जो बिना अनुमति के ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर (OBPP) के रूप में काम कर रही हैं. इनमें कुछ फिनटेक कंपनियाँ और स्टॉक ब्रोकर भी शामिल हैं. नियामक ने जोर देकर कहा कि बिना SEBI अनुमोदन के इन प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही सेवाएँ भरोसेमंद नहीं मानी जा सकतीं.

हाई रिटर्न के विज्ञापनों ने बढ़ाई सतर्कता

हाल ही में कई अखबारों और सोशल मीडिया पर बॉन्ड पर "गारंटीड हाई रिटर्न" देने वाले विज्ञापन वायरल हुए थे. निवेशकों ने इस पर गंभीर आपत्तियाँ उठाईं, जिसके बाद SEBI ने आधिकारिक चेतावनी जारी की. रेगुलेटर ने दोहराया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ऐसे प्लेटफॉर्म किसी भी इनवेस्टर प्रोटेक्शन या शिकायत निवारण व्यवस्था के दायरे में नहीं आते.

कानूनी उल्लंघन का भी खतरा

SEBI ने स्पष्ट किया कि अनरजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ कंपनीज एक्ट, 2013 और SEBI एक्ट, 1992 के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकती हैं. इस संदर्भ में SEBI पहले ही 18 नवंबर 2024 को एक अंतरिम आदेश जारी कर चुका है, जो कुछ संबंधित संस्थाओं पर लागू होता है.

निवेशकों को ट्रांजेक्शन से पहले रजिस्ट्रेशन जांचने की सलाह

रेगुलेटर ने निवेशकों को चेताते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से पहले उसके OBPP रजिस्ट्रेशन स्टेटस की जांच अवश्य करें. SEBI-अप्रूव्ड प्लेटफॉर्म्स की सूची उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह जानकारी NSE और BSE की वेबसाइटों पर भी मिल जाती है.

18 प्लेटफॉर्म को मिली है मंजूरी

SEBI के अनुसार, फिलहाल 18 पंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म निवेशकों को कॉर्पोरेट बॉन्ड्स की ऑनलाइन खरीद-बिक्री की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं. इन अधिकृत प्लेटफॉर्म्स के आने से निवेशकों की ऑनलाइन बॉन्ड मार्केट में दिलचस्पी बढ़ी है. SEBI ने सभी मार्केट इंटरमीडियरीज़ को भी नियमों का पालन करते हुए ही बॉन्ड ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन सेवाएँ प्रदान करने की चेतावनी दी है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

52 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

52 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago