✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में BDL ने मारी बाजी, 2,095 करोड़ के मिसाइल ऑर्डर से शेयर 7% उछला

गिरते बाजार में BDL ने मारी बाजी, 2,095 करोड़ के मिसाइल ऑर्डर से शेयर 7% उछला

बाजार में कमजोरी के बावजूद भारत डायनामिक्स का प्रदर्शन बताता है कि डिफेंस सेक्टर में सरकारी ऑर्डर्स का सीधा प्रभाव निवेशकों की भावना पर पड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

गुरुवार यानी 14 नवंबर, 2025 को घरेलू शेयर बाजार दबाव में रहा लेकिन डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने बाजार गिरावट को मात दी. कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिले 2,095.70 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर और मजबूत तिमाही नतीजों की बदौलत शेयर में जोरदार तेजी देखी गई. 

सरकारी ऑर्डर ने बढ़ाई रौनक

शेयर मार्केट में कमजोरी के बीच BDL के शेयर में 7.2% की उछाल दर्ज की गई और यह इंट्राडे में 1,628.60 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी को रक्षा मंत्रालय से भारतीय सेना के लिए इनवार एंटी–टैंक मिसाइलों की सप्लाई का 2,095.70 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर अगले तीन साल में पूरा किया जाएगा.

Q2 में दोगुना हुआ रेवेन्यू

सितंबर तिमाही में भारत डायनामिक्स ने 216 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया जो पिछले साल के 123 करोड़ रुपये से 76.2% ज्यादा है. कंपनी का रेवेन्यू 110.6% की बढ़त के साथ 1,147 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. EBITDA भी 90% उछलकर 188 करोड़ रुपये रहा जबकि EBITDA मार्जिन 170 बेसिस पॉइंट गिरकर 16.4% पर आ गया.

शेयर ने दिया दमदार रिटर्न

निवेशकों का भरोसा इस शेयर पर लगातार बढ़ रहा है. पिछले एक साल में भारत डायनामिक्स 63.71% रिटर्न दे चुका है. इस साल अब तक शेयर 42.93% ऊपर है. तीन महीनों में इसमें 2.75% की बढ़त और पिछले एक महीने में 8.8% का उछाल आया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago

बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago