✕

होम / बिजनेस / ITC के सबसे बड़े शेयरहोल्डर ने आखिर ऐसा क्या कहा कि धड़ाम हो गए शेयर?

ITC के सबसे बड़े शेयरहोल्डर ने आखिर ऐसा क्या कहा कि धड़ाम हो गए शेयर?

आईटीसी के शेयर आज लाल निशान पर बंद हुए. कारोबारी की समाप्ति पर कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ITC को अपने सबसे बड़े शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) से कुछ ऐसे संकेत मिले कि उसके शेयर धड़ाम से नीचे आ गए. BAT आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी घटाने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BAT सिगरेट से लेकर होटल कारोबार में शामिल ITC में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है. दरअसल, ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करना चाहती है और उसके लिए वह ITC में अपनी शेयरहोल्डिंग घटा सकती है.

अभी इतनी है हिस्सेदारी 
BAT की ITC में हिस्सेदारी 2022 में 29.19 प्रतिशत से घटकर 2023 में 29.02 प्रतिशत हो गई थी. अब कंपनी इसमें और कमी करना चाहती है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वो बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए सभी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना चाहती है. इसी के हिस्से के रूप में कंपनी आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी की समीक्षा करेगी. BAT ने एक बयान में कहा कि हमारे पास ITC में अच्छी हिस्सेदारी है, जिसका मतलब है कि हमारे पास कुछ शेयर बेचकर पूंजी जुटाने और उसे दूसरी जगह निवेश करने का मौका है. 

ये भी पढ़ें - अंबानी की अमीरी से बस इतना पीछे हैं अडानी, 1 दिन में कमा लिए इतने अरब 

सालों पुराना है साथ
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको 1990 के दशक की शुरुआत से ITC की निवेशक रही है. फिलहाल उसके पास ITC में 29% से अधिक हिस्सेदारी है. पिछले साल दिसंबर में BAT की तरफ से ITC में आंशिक हिस्सेदारी बेचने के संकेत दिए गए थे. उस समय कहा गया था कि कि वीटो अधिकार सहित रणनीतिक प्रभाव के लिए हमें आईटीसी में 25% से अधिक हिस्सेदारी की जरूरत नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ITC के शेयर बेचकर BAT अपने कर्ज का बोझ कुछ कम करने की कोशिश करेगी. उधर, इस खबर के सामने आने के बाद ITC के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. आज कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 414.45 रुपए पर बंद हुए. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

5 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

5 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

6 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

8 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

8 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

5 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

5 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

6 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

8 hours ago