✕

होम / बिजनेस / अक्‍टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में किस दिन होगी छुट्टी? नोट कर लें

अक्‍टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में किस दिन होगी छुट्टी? नोट कर लें

अक्टूबर में सप्तमी, अष्टमी और दशहरा समेत आने वाले दिनों में कई व्रत-त्योहार हैं. ऐसे में जानिए व्रत-त्योहारों के कारण कितने दिन स्कूल, बैंक और ऑफिस बंद रहेंगे?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सितंबर खत्म होने वाला है और जल्द ही नए महीने की शुरुआत हो जाएगी. अक्टूबर, 2024 में त्योहारों के कारण बैंकों में कई दिन अवकाश रहने वाला है. इसमें शारदीय नवरात्र से लेकर दशहरा और दिवाली तक की छुट्टी शामिल है. अगर आपको भी अक्टूबर में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें. वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

अक्टूबर में 15 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश

बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है. कई ऐसे काम हैं जो बैंक बंद होने के कारण अटक जाते हैं. ऐसे में ग्राहकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर देता है. आरबीआई के मुताबिक, अक्टूबर में बैंकों में 31 दिन में से 15 दिन अवकाश रहने वाला है. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. अक्टूबर में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण एक दिन बैंक बंद रहेगा. वहीं, गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, काटी बिहू और दीवाली के कारण भी बैंकों में अलग-अलग दिन अवकाश रहेगा.

अक्टूबर 2024 में कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टी

•    1 अक्टूबर 2024- विधानसभा चुनाव होने के कारण जम्मू में बैंक बंद रहेंगे.
•    2 अक्टूबर 2024- गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.
•    3 अक्टूबर 2024- नवरात्रि स्थापना के कारण जयपुर में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.
•    6 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा.
•    10 अक्टूबर 2024- दुर्गा पूजा, दशहरा और महासप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
•    11 अक्टूबर 2024- दशहरा, महाअष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और दुर्गा अष्टमी के कारण अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई आदि राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा.
•    12 अक्टूबर 2024- दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा के कारण लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं.
•    13 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं.
•    14 अक्टूबर 2024- दुर्गा पूजा या दासेन के कारण गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा.
•    16 अक्टूबर 2024- लक्ष्मी पूजा के अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
•    17 अक्टूबर 2024- महर्षि वाल्मीकि और कांटी बिहू के बेंगलुरु और गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा.
•    20 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
•    26 अक्टूबर 2024- चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
•    27 अक्टूबर 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.
•    31 अक्टूबर 2024- दीवाली के कारण लगभग पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.

जानें राज्‍यों के हिसाब से छुट्टियां

दरअसल, सभी राज्यों में स्कूल, बैंक और ऑफिस के लिए छुट्टियों की लिस्ट एक जैसी नहीं होती है. अगर बैंक की बात करें तो RBI के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग-अलग त्योहारों पर छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है. 

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे काम

अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के चलते अलग-अलग त्योहारों पर देश के कई राज्यों में बैंकों में लगातार छुट्टी होती है, मगर, इसके बाद भी आपके कोई भी जरूरी काम नहीं रुकेंगे. आप बैंक में अवकाश होने के बावजूद भी एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है.
 

 


टैग्स बैंक बंद
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

10 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

6 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago