होम / बिजनेस / RBI के इस सर्कुलर में ऐसा क्या है कि Bank कर्मचारी यूनियन हो गईं नाराज?

RBI के इस सर्कुलर में ऐसा क्या है कि Bank कर्मचारी यूनियन हो गईं नाराज?

रिजर्व बैंक ने विलफुल डिफॉल्टर्स यानी जानबूझकर लोन नहीं चुकाने वालों को राहत देने वाला सर्कुलर जारी किया है, जिसका विरोध हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के एक सर्कुलर पर बैंक यूनियनों ने आपत्ति जताई है. उनका यहां तक कहना है कि इससे देश के बैंकिंग सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ेगा. दरअसल, RBI ने हाल ही में विलफुल डिफॉल्टर्स (Wilful (Defaulters) को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है. इसमें एक तरह से विलफुल डिफॉल्टर्स को राहत देते हुए बैंकों के साथ निपटारे के लिए समझौते की अनुमति दे दी है. RBI ने यह भी कहा है कि निपटान होने के बाद संबंधित शख्स या कंपनी एक साल तक लोन के पात्र नहीं होंगे, लेकिन इस अवधि के बाद उन्हें दोबारा लोन दिया जा सकता है.

गलत संदेश भी जाएगा
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) और ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने RBI के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि रिजर्व बैंक की नई व्यवस्था से न केवल इरादतन चूककर्ता को एक तरह से इनाम मिलेगा, बल्कि ईमानदार कर्जदारों के बीच गलत संदेश भी जाएगा. बैंक यूनियनों ने संयुक्त बयान में कहा कि रिजर्व बैंक की समझौता निपटान और तकनीकी रूप से बट्टे खाते में डालने की रूपरेखा पीछे की ओर ले जाने वाला एक कदम है. इससे बैंकिंग प्रणाली की सत्यनिष्ठा प्रभावित होगी और साथ ही विलफुल डिफॉल्टर्स से निपटने के प्रयासों को भी झटका लगेगा. दोनों यूनियन का दावा है कि उनके साथ 600,000 बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं.

कुछ शर्तें भी निर्धारित
RBI की नई व्यवस्था में कुछ जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं. इन शर्तों में कर्ज की न्यूनतम समयसीमा, जमानत पर रखी गई संपत्ति के मूल्य में आई गिरावट जैसे पहलू भी शामिल हैं. इसके साथ ही बैंकों का निदेशक-मंडल इस तरह के लोन में अपने कर्मचारियों की जवाबदेही की जांच के लिए भी एक प्रारूप तय करेगा. RBI ने अपने सर्कुलर में कहा है कि जानबूझकर लोन न चुकाने वाले या विल​फुल डिफॉल्टर्स बैंकों के साथ कर्ज की शर्तों में बदलाव के लिए बातचीत कर सकते हैं और अपने अदा न किए गए कर्ज को लेकर बैंक के साथ सैटलमेंट भी कर सकते हैं. सैटलमेंट होने के एक साल बाद इन डिफॉल्टर्स को दोबारा लोन देने पर बैंक विचार कर सकते हैं.

रियायत नहीं, कार्रवाई करें 
बैंक कर्मचारियों की यूनियन का कहना है कि RBI की नई व्यवस्था जानबूझकर लोन न चुकाने वालों के गलत कार्यों की अनदेखी करने और आम नागरिकों एवं बैंक कर्मचारियों पर बोझ बढ़ाने के समान है, यूनियन ने इस फैसले की नए सिरे से समीक्षा की मांग की है और कहा है कि विलफुल डिफॉल्टर्स को रियायतें देने के बजाय उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. कर्मचारियों ने आरबीआई से सभी विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची सार्वजनिक करने और ईमानदार कर्जदारों और जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने का अनुरोध भी किया है. वहीं, RBI के इस फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं. जानकारों का कहना है कि जब बैंक विलफुल डिफॉल्टर्स पर सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं, तो फिर उन्हें रियायत देने का क्या मतलब है?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

5 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

10 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

11 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

5 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

13 hours ago