होम / बिजनेस / क्या 30 और 31 को स्ट्राइक पर रहेंगे Bankers? आया ये बड़ा अपडेट   

क्या 30 और 31 को स्ट्राइक पर रहेंगे Bankers? आया ये बड़ा अपडेट   

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी 2 दिवसीय हड़ताल पर जाने वाले थे, जो अब टल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपके लिए राहत की खबर है. बैंकों की 30 और 31 जनवरी को होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है. यानी आप सोमवार को अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा सकते हैं. 28 जनवरी यानी आज चौथा शनिवार है, 29 को रविवार इसके बाद दो दोनों की हड़ताल से बैंक पूरे चार दिन बंद हो जाते, लेकिन अब बैंक केवल अपने साप्ताहिक अवकाश पर ही बंद रहेंगे और सोमवार से सामान्य दिनों की तरह बैंकों में कामकाज होगा. 

इसलिए लिया ये फैसला
इंडियन बैंक एसोसिएशन एवं यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के बीच छह सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक बातचीत के बाद हड़ताल को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी के अनुसार, शुक्रवार को सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल को अभी स्थगित कर दिया गया है. जिसका मतलब है कि 30 और 31 जनवरी को बैंक बंद नहीं रहेंगे. सभी काम पहले की तरह चलते रहेंगे.

क्या हैं बैंकर्स की मांगें?
बैंक यूनियन लंबे समय से कुछ मांग कर रहे हैं, जिस पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. इन मांगों में मुख्य रूप से बैंकिंग कामकाज को पांच दिन करने, पेंशन को अपडेट करने, एनपीएस को खत्म करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने और वेतन में भी बढ़ोत्तरी शामिल हैं. इन मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार बैंककर्मी हड़ताल पर जा चुके हैं. बैंकर्स का कहना है कि बीते कुछ समय में काम का बोझ काफी बढ़ गया है. जब LIC सहित कई कंपनियां हफ्ते में 5 दिन कामकाज की पॉलिसी अपना रही हैं, तो बैंकों में भी इसे अमल में लाया जा सकता है. 

तैयार किया नया प्रस्ताव
ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने 5-डेज वर्किंग को लेकर कुछ समय पहले एक नया प्रस्ताव तैयार करके इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) को भेजा था. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि रोजाना काम के घंटे को आधा घंटा बढ़ाकर हफ्ते में 5 दिन काम की पॉलिसी लागू की जा सकती है. AIBEA का कहना है कि बैंकों के कामकाज का समय आधा घंटा पहले शुरू किया जा सकता है, इससे हफ्ते में 5 दिन की नीति से कोई नुकसान नहीं होगा. बैंक यूनियन का कहना है कि बैंकों में काम का प्रस्तावित समय सुबह 9.15 बजे से शाम 4.45 बजे तक रखा जाए, जो अभी तक सुबह 9:45 बजे से शाम 4:45 बजे है. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कार्यों को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे और गैर-कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कामकाज को दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

2 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago