होम / बिजनेस / Bank Of Baroda ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ की पार्टनरशिप, बनाया ब्रैंड एंबेसडर

Bank Of Baroda ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ की पार्टनरशिप, बनाया ब्रैंड एंबेसडर

सचिन तेंदुलकर को Bank Of Baroda ने अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है. सचिन अब बैंक के सभी ब्रैंडिंग कैंपेन का मुख्य चेहरा बनेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने क्रिकेटर जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ एक पार्टरशिप की है. इसके तहत बैंक ने उन्हें अपना ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर बनाया है. बता दें, बैंक ऑफ बड़ौदा की 17 देशों में व्यापक उपस्थिति है. बैंक ऑफ बड़ौदा अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. ऐसे में अब सचिन तेंदुलकर की ब्रैंड वैल्यू इमेज से बैंक को आगे बढ़ने में और मदद मिलेगी. 

बैंक के इन कैंपेन का हिस्सा बनेंगे सचिन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा सचिन के साथ मिलकर अपने पहले अभियान "प्ले द मास्टरस्ट्रोक" की शुरूआत कर रहा है. इसके जरिए वह अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगा, ताकि वे 'मास्टरस्ट्रोक' खेलकर आर्थिक लक्ष्यों की पारी में एक बड़ा स्कोर बनाएं. अब से वह बैंक के सभी ब्रैंडिंग कैंपेन का मुख्य चेहरा बनेंगे. वे ग्राहक शिक्षा एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों और धोखाधड़ी की रोकथाम पर जागरूकता अभियानों के साथ ग्राहक एवं कर्मचारी जुड़ाव कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण बनेंगे. 

सचिन तेंदुलकर के पास इतनी दौलत का अंबार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति करीब 1436 करोड़ रुपये है. यह संपत्ति क्रिकेट के मैदान से परे भी कई तरह से अर्जित की गई है. सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. सचिन तेंदुलकर विज्ञापनों से सालाना करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं.  अलग अलग जगह इन्वेस्टमेंट से करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं.  मुंबई के बांद्रा और केरल में उनके पास आलीशान बंगले हैं. मुंबई के बांद्रा कुर्ला में उनके पास एक लग्जरी फ्लैट भी है. इसके अलावा  मुंबई और बैंगलोर में उनके दो रेस्टोरेंट हैं. 

पार्टनरशिप पर ये बोले सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने कहा है किमुझे बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ जुड़ने की काफी खुशी है. यह एक ऐसी संस्था है जो निरन्तर समय के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है और आज के समय मे अपना स्थान कायम किए हुए है. एक सदी पहले एक छोटी सी शुरुआत से आगे बढ़ते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा, नवोन्मेषिता के सिद्धांतों पर चलते हुए एक अग्रणी बैंकिंग संस्थान बन गया है. ये मूल्य मेरे दिल के करीब हैं और मेरा मानना है कि ये किसी भी कार्य की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं."

इसे भी पढ़ें-मिलावटखोरों की अब नहीं खैर, देशभर में स्थापित होंगी फूड टेस्टिंग लैब्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, 5 साल के बॉन्ड इश्यू पर 7.47% तक ब्याज की उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कंपनी के पास 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी है.

12 hours ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

1 day ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

1 day ago

रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए प्रेरित करने पर CCPA की कार्रवाई

CCPA ने रैपिडो की ऑपरेटर कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है. नियामक ने ऐप के ‘Set your price’ फीचर, प्री-राइड अतिरिक्त भुगतान और कुछ डिजाइन तत्वों को डार्क पैटर्न से जुड़ा माना है.

1 day ago

त्योहारी मांग के बीच चीनी की सप्लाई बढ़ी, सितंबर में रिकॉर्ड 26.50 लाख टन बिक्री कोटा

सरकार ने सितंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 13.50 लाख टन चीनी बिक्री को मंजूरी दी है. पूरे महीने का कोटा 26.50 लाख टन पहुंच गया है. बाजार में बढ़ी सप्लाई के चलते चीनी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago