होम / बिजनेस / पड़ोस में लगी आग से कहीं जल न जाएं हमारी कंपनियों के हाथ, इनके शेयर हुए लाल

पड़ोस में लगी आग से कहीं जल न जाएं हमारी कंपनियों के हाथ, इनके शेयर हुए लाल

बांग्लादेश में फैली आराजकता से वहां कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियां सहमी हुई हैं. जल्द हालात सामान्य न होने पर उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांग्लादेश की हिंसा (Unrest Bangladesh) में हमारी कंपनियों के भी हाथ जलने की आशंका बनी हुई है. भारत की कई कंपनियां बांग्लादेश में भी कारोबार करती हैं. ऐसे में वहां के हालात का उनकी आर्थिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है. मैरिको लिमिटेड (Marico Limited) पर तो इसका असर नजर आने भी लगा है. कंपनी के शेयर आज भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

मुश्किलों भरा रहेगा समय
बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया है. शेख हसीना को इस्तीफा देकर मुल्क से भागना पड़ा है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बांग्लादेश में नई सरकार का गठन किया जाएगा या फिर सेना ही मुल्क संभालेगी. ऐसे में बांग्लादेश में कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए आने वाला समय काफी मुश्किलों भरा हो सकता है. खासतौर पर मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी मैरिको के साथ-साथ  VIP इंडस्ट्रीज, डाबर, इमामी, जीसीपीएल, ब्रिटानिया, जुबिलेंट फूड्स, ट्रेंट और नेस्ले इंडिया पड़ोस में लगी आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं.

नुकसान की है आशंका
मैरिको का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाई है. कंपनी हेल्थ, ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी की इंटरनेशनल इनकम में 44 प्रतिशत योगदान बांग्लादेश से आता है. ऐसे में वहां हालात जल्द सामान्य न होने से कंपनी को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस आशंका में कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे लिखे जाने तक यह 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 644.90 रुपए पर पहुंच गए थे. 

VIP का पड़ोस में प्लांट
VIP इंडस्ट्रीज की बात करें, तो इसका बांग्लादेश में प्लांट है. कंपनी की 30 से 35 प्रतिशत उत्पादन क्षमता बांग्लादेश से ही आती है. वहीं डॉमिनोज पिज्जा फ्रैंचाइजी चलाने वाली कंपनी Jubilant FoodWorks के बांग्लादेश में 28 स्टोर्स हैं, जो इसकी बिक्री में एक फीसदी का योगदान देते हैं. टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) का भी बांग्लादेश से करीबी नाता है. इसकी सोर्सिंग के लिए हांगकांग और थाईलैंड के बाद बांग्लादेश सबसे महत्वपूर्ण है. बता दें कि टाटा समूह की यह कंपनी कपड़ों से जुड़े कारोबार में शामिल है और वेस्टसाइड स्टोर चलाती है. इनके अलावा, टेक्सटाइल्स बिजनेस से जुड़ी दूसरी कंपनियां भी बांग्लादेश से हाल से प्रभावित हो सकती हैं.

इनका भी है कनेक्शन
टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प ने भी बांग्लादेश में निवेश किया हुआ है. इनकी तरह पिडिलाइट, गोदरेज और सन फार्मा का भी बांग्लादेश से कनेक्शन है. लिहाजा, इन सबके लिए बांग्लादेश का वर्तमान माहौल चिंता की वजह बन गया है. इनके शेयरों पर भी बांग्लादेश संकट का कुछ न कुछ असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है. VIP Industries और Trent के शेयर भी मैरिको की तरह गिरावट का सामना कर रहे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago