✕

होम / बिजनेस / बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बन गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की स्टॉक मार्केट पर करिश्माई एंट्री हुई है. उसने एक ही दिन में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहले तो कंपनी के शेयरों ने मार्केट पर निवेशकों का पैसा डबल किया. फिर अपर सर्किट लगाते हुए स्टॉक बंद हुआ. इस धमाकेदार एंट्री के साथ कंपनी की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में एक लाख करोड़ रुपये के पार चली गई. यह मुकाम हासिल करने वाली वह पहली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बन गई है. इसके साथ ही कंपनी स्टॉक मार्केट पर एंट्री वाले दिन ही एक लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली चौथी कंपनी बनी है. उससे पहले Paytm, Nykaa और Zomato ने साल 2021 में अपने स्टॉक मार्केट डेब्यू वाले दिन ही यह कारनामा किया था.

मार्केट वैल्यू 1.37 लाख करोड़ रुपये हुई 

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की मार्केट वैल्यू 1,37,406.09 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है. हाउसिंग एंड अरबन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Housing & Urban Development Corporation) की मार्केट वैल्यू फिलहाल 49,476.96 करोड़ रुपये है. इसके बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) 37,434.54 करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ है. सेक्टर की अन्य कंपनियों में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) 27,581.41 करोड़ रुपये, आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) 20,045.16 करोड़ रुपये, एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस (Aptus Value Housing Finance) 16,598.17 करोड़ रुपये और आवास फिनांसर्स (AAVAS Financiers) करोड़ रुपये का मार्केट कैप है.

पेटीएम, नायका और जोमाटो ने किया था यह कमाल 

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की मार्केट वैल्यू लगभग 1.37 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है. पेटीएम और नायका की मार्केट वैल्यू लिस्टिंग वाले दिन तक एक लाख करोड़ रुपये हो चुकी थी. हालांकि, जोमाटो ने एक लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू इंट्रा डे ट्रेड के दौरान हासिल कर ली थी. जोमाटो के शेयर इस साल कमाल कर रहे हैं. जनवरी से लेकर अभी तक फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर लगभग दोगुने हो चुके हैं. फिलहाल जोमाटो की मार्केट वैल्यू करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है. 

पेटीएम और नायका का मार्केट कैप लिस्टिंग से हुआ आधा 

हालांकि, पेटीएम और नायका को लेकर निवेशकों का शुरुआती जोश इसके बाद नहीं दिखाई दिया. उनकी कहानी जोमाटो से बिलकुल जुदा है. पेटीएम का स्टॉक लिस्टिंग वाले दिन 27 फीसदी तक नीचे गया था. इसके बाद भी उसकी मार्केट वैल्यू एक लाख करोड़ रुपये रही थी. फिलहाल कंपनी का स्टॉक 682 रुपये पर है. इसका मार्केट कैप 43,428 करोड़ रुपये रह गया है. नायका का शेयर भी लिस्टिंग वाले दिन से करीब 44 फीसदी नीचे जा चुका है. कंपनी की मार्केट वैल्यू 58,815 करोड़ रुपये रह गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित