✕

होम / बिजनेस / Bajaj Housing Finance आईपीओ की बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को किया मालामाल, पैसा हुआ डबल

Bajaj Housing Finance आईपीओ की बंपर लिस्टिंग, निवेशकों को किया मालामाल, पैसा हुआ डबल

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था. लेकिन इसके मुकाबले शेयर 150 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज इस साल के सबसे चर्चित IPOs में शामिल Bajaj Housing Finance के IPO की लिस्टिंग हुई है. इस आईपीओ पर सबकी नजरें थीं और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था. लेकिन इसके मुकाबले शेयर स्टॉक एक्सचेंजेज पर 114% प्रीमियम पर यानी कि 150 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, यानी कि जिन्होंने आईपीओ में पैसे लगाए थे और जिन्हें अलॉटमेंट मिली थी, उनके पैसे डबल हो गए.

निवेशकों को हर लॉट पर हुई इतनी कमाई

बजाज समूह के इस आईपीओ में कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 66-70 रुपये का तय किया था. अपर प्राइस बैंड से कंपेयर करें तो लिस्टिंग के साथ निवेशकों को हर शेयर पर 80 रुपये की कमाई हो गई है. आईपीओ के एक लॉट में 214 शेयर शामिल थे. इस तरह बजाज के इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए निवेशकों को कम से कम 14,980 रुपये लगाने की जरूरत पड़ी. लिस्टिंग के बाद एक लॉट की वैल्यू बढ़कर 32,100 रुपये हो गई है. यानी हर लॉट पर निवेशकों को 17,120 रुपये की कमाई हो गई है.

हर कैटेगरी में निवेशकों से मिला बंपर रिस्पॉन्स

बजाज हाउसिंग का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 सितंबर को खुला था और उसमें 11 सितंबर तक बोली लगाई गई थी. आईपीओ के लॉन्च होते ही निवेशक उसके ऊपर टूट पड़े थे. आईपीओ को सबसे ज्यादा क्यूआईबी कैटेगरी में रिकॉर्ड 222.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसी तरह एनआईआई ने 43.98 गुना, रिटेलर्स ने 7.41 गुना, कर्मचारियों ने 2.13 गुना और अन्य श्रेणियों के निवेशकों ने 18.54 गुना सब्सक्राइब किया था.

बजाज के आईपीओ ने बनाए कई रिकॉर्ड

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को तीन दिनों में 89 लाख से ज्यादा अप्लिकेशन मिले थे. यह किसी भी भारतीय आईपीओ के लिए आए अप्लिकेशन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. करीब 6,500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए निवेशकों ने 3.23 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं. हाल ही में आए टाटा टेक्नोलॉजीज के 3 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर की बोलियां मिली थीं. सबसे ज्यादा बोली का रिकॉर्ड कोल इंडिया के नाम था. 2010 में आए उस आईपीओ को 15,500 करोड़ रुपये के बदले 2.36 लाख करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई थीं.

2015 से हाउसिंग फाइनेंस में कर रही है काम

बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक एचएफसी यानी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के रूप में 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक के पास रजिस्टर्ड है. कंपनी के आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 3 हजार करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल था. कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ग्राहकों को कर्ज बांटने के बिजनेस में करने वाली है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित