✕

होम / बिजनेस / Bajaj Auto के मुनाफे में 10% की बढ़ोतरी, मिलेगा ₹210 प्रति शेयर डिविडेंड

Bajaj Auto के मुनाफे में 10% की बढ़ोतरी, मिलेगा ₹210 प्रति शेयर डिविडेंड

बजाज ऑटो ने FY25 (वित्त वर्ष 2024-25) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ₹50,000 करोड़ का वार्षिक राजस्व पार किया, जो कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टू और थ्री व्हीलर बनानी वाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व पार किया है, जो साल-दर-साल (YoY) आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि है. यह उपलब्धि वाहनों और स्पेयर पार्ट्स की रिकॉर्ड बिक्री से संभव हुई. कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 2,011 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,802 करोड़ रुपये था.

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने बताया कि वह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश कर रही है, जिससे कुल भुगतान 5,864 करोड़ रुपये होगा, जो कुल PAT का 72 प्रतिशत है. यदि शेयरधारक इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं, तो इसका भुगतान 8 अगस्त 2025 या उसके आसपास किया जाएगा.

राजस्व में भी दिखी बढ़त

मार्च तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 12,646 करोड़ रुपये रहा, जो साल भर पहले की समान तिमाही में दर्ज 11,555 करोड़ रुपये से 9 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, यदि पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) से तुलना की जाए तो कंपनी के शुद्ध लाभ में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है. पिछली तिमाही में यह 2,196 करोड़ रुपये था. राजस्व भी क्रमिक आधार पर 4 प्रतिशत घटकर 13,169 करोड़ रुपये से 12,646 करोड़ रुपये हो गया.

एकल आधार पर प्रदर्शन

एकल (Standalone) आधार पर कंपनी का मुनाफा सालाना 6 प्रतिशत बढ़कर 2,049 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली साल की इसी तिमाही में 1,936 करोड़ रुपये था. इस आधार पर कंपनी का राजस्व 12,148 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 11,485 करोड़ रुपये से 6 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी के सीएफओ दिनेश थापर ने कहा "FY25 हमारे लिए लचीलापन, नवाचार और विकास का वर्ष रहा। चाहे ICE हो या इलेक्ट्रिक, हमने हर सेगमेंट में अपनी नेतृत्व स्थिति को मजबूत किया है."

ये बना नंबर 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Chetak स्कूटर की बिक्री दोगुनी हुई और बाजार हिस्सेदारी में 900 आधार अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, ICE पोर्टफोलियो ने 75 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी. Bajaj GoGo ब्रांड के लॉन्च के साथ EV में 4 गुना वृद्धि देखी गई.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago