होम / बिजनेस / Axis Bank में बड़ी हिस्सेदारी बेचने जा रही है ये US फर्म, शेयरों पर बनाए रखें नजर

Axis Bank में बड़ी हिस्सेदारी बेचने जा रही है ये US फर्म, शेयरों पर बनाए रखें नजर

एक्सिस बैंक के शेयर मंगलवार के गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसकी वजह है आज होने वाली एक बड़ी ब्लॉक डील. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) आज यानी बुधवार को एक्सिस बैंक में लगभग 44.4 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी बेच सकती है. इंडियन करेंसी के हिसाब से देखें, तो इसकी वैल्यू करीब 3,700 करोड़ रुपए होती है. बता दें कि बेन कैपिटल ने 2017 में Axis बैंक में हिस्सेदारी खरीदी थी. 

धीरे-धीरे कम हो रही हिस्सेदारी
दरअसल, एक्सिस बैंक ने 2017 में इक्विटी और वारंट्स जारी कर कुल 11,626 करोड़ रुपए का फंड जुटाया था. इसमें से 6,854 करोड़ रुपए बेन कैपिटल ने निवेश किए थे. अब बेन कैपिटल प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रहा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि बेन कैपिटल पिछले कुछ समय से धीरे-धीरे Asix Bank में ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम कर रहा है. बताया जा रहा है कि बेन कैपिटल से जुड़ी संस्थाएं एक्सिस बैंक में 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही हैं. इस डील में शेयरों को 1,109 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम भाव पर बेचा जा सकता है, जो एक्सिस बैंक के 1,131 रुपए के मौजूदा बाजार भाव से करीब 1.95% कम है.

ऐसा रहा है शेयरों का हाल
वहीं, एक्सिस बैंक के शेयर की बात करें, तो मंगलवार को गिरावट वाले बाजार में भी ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. बाजार की समाप्ति पर एसिक्स बैंक का शेयर 1.30% उछाल के साथ 1,131 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 0.64% की गिरावट आई है. जबकि बीते एक महीने में इसने अपने निवेशकों को 10.30% और छह महीने में 14.72% का रिटर्न दिया है. इस साल अब तक (YTD) ये शेयर 20.11% ऊपर चढ़ चुका है. इसके 52 वीक के हाई लेवल की बात करें, तो यह 1,151.85 रुपए है. आज होने वाली ब्लॉक डील का कुछ न कुछ असर एसिक्स बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

10 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

10 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago