✕

होम / बिजनेस / बाबा रामदेव को लगा झटका, पतंजलि फूड्स के इतने करोड़ शेयर बिके!

बाबा रामदेव को लगा झटका, पतंजलि फूड्स के इतने करोड़ शेयर बिके!

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में शुक्रवार यानी 13 सितंबर 2024 को भारी गिरावट दर्ज हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बाबा राम देव को कभी कोर्ट से फटकार, तो कभी कंपनी को शेयर बाजार में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अब शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के साथ बाबा रामदेव को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में शुक्रवार यानी 13 सितंबर 2024 को भारी गिरावट दर्ज हुई है. इसके साथ ही एक ब्लॉक डील के तहत कंपनी के एक करोड़ से भी अधिक शेयरों का ट्रांजैक्शन हुआ है. तो चलिए जानते हैं कंपनी के शेयर में कितनी गिरावट आई है?

इसलिए गिर एक कंपनी के शेयर
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1850 रुपये पर आ गया था. वहीं, कंपनी का शेयर 3.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ1,858.90 रुपये पर बंद हुआ.   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा यह गिरावट एक ब्लॉक डील के बाद हुई. इसमें कंपनी के 1.2 करोड़ शेयर यानी 3.3 प्रतिशत हिस्सेदारी की अदला-बदली हुई. इस डील की वैल्यू करीब 2,223.4 करोड़ रुपये है. इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 1,815 रुपये तय की गई थी. माना जा रहा है कि प्रमोटर्स ने यह हिस्सेदारी बिक्री की है. हालांकि इस लेन-देन में शामिल पक्षों और डील के साइज के बारे में आधिकारिक विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं 

शेयर बाजार में कैसा है पंतजलि फूड्य के शेयर का हाल?
पतंजलि फूड्स ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ने अपनी मूल कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के नॉन-फूड बिजनस के 1,100 करोड़ रुपये में चरणबद्ध अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. 30 जून, 2024 तक पतंजलि आयुर्वेद के पास पतंजलि फूड्स में 32.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. पतंजलि फूड्स के पोर्टफोलियो में रुचि सोया फ्रैंचाइज़ी के तहत खाद्य तेल, बिस्कुट, कुकीज, नाश्ता अनाज और नूडल्स शामिल हैं. उसके नॉन-फूड बिजनस में टूथपेस्ट, शैम्पू और साबुन शामिल हैं. पिछले एक साल में पतंजलि फूड्स के शेयरों में 43.7 प्रतिशत की तेजी आई है. इस साल इसमें 18.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. पिछले छह महीनों में शेयर 38.5 प्रतिशत तक चढ़ा है.

पतंजलि नूडल्स में मिला कीड़ा, जांच हुई शुरू 
इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में पतंजलि नूडल्स में कीड़ा पाए जाने का एक मामला सामने आया है. एक ग्राहक ने दावा किया है कि जब उसने नूडल्स को पकाने के लिए पानी में डाला तो उसमें कीड़े तैरने लगे. यह मामला जबलपुर के कटंगी इलाके का है. नूडल्स पर पैकेजिंग डेट मई 2024 और एक्सपायरी डेट जनवरी 2025 दर्ज है. नूडल्स पैकेट में कीड़े निकलने के बाद कस्टरमर अंकित सेंगर ने इसकी शिकायत नेशनल कंज्यूमर फोरम में की. इसके बाद खाद्य अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

20 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित