होम / बिजनेस / 80 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering IPO!

80 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ Azad Engineering IPO!

सबस्क्रिप्शन के अंतिम दिन इन्वेस्टर्स के द्वारा इस IPO को 80.6 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में एक से बढ़कर एक जबरदस्त कंपनियों के IPO देखने को मिले हैं और हाल ही में तेलंगाना स्थित आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering IPO) देखने को मिला था. फिलहाल आजाद इंजीनियरिंग के IPO को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आजाद इंजीनियरिंग के IPO का सब्सक्रिप्शन 22 दिसंबर 2023 को बंद कर दिया गया था और अब खबर आ रही है कि इसे IPO को 80 गुना ओवर-सबस्क्राइब कर दिया गया है. 

Azad Engineering IPO को मिला गजब रिस्पॉन्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजाद इंजीनियरिंग के IPO (Azad Engineering IPO) की कीमत लगभग 740 करोड़ रुपए थी और इसे लोगों से जबरदस्त सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है. आजाद इंजीनियरिंग एनर्जी, एयरोस्पेस, डिफेन्स, ऑयल और गैस इंडस्ट्रीज के OEM यानी ओरिजिनल उपकरण निर्माताओं की मांग की पूर्ती करती है. अपने सबस्क्रिप्शन के अंतिम दिन इन्वेस्टर्स के द्वारा इस IPO को 80.6 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. इस IPO को सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन योग्य संस्थागत खरीदारों (Qualified Institutional Buyers) के माध्यम से प्राप्त हुआ था और इन्होने अपने लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 179.66 गुना बार सबस्क्राइब किया था. 

किसने किया, कितना सबस्क्राइब?
दूसरी तरफ उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों के द्वारा अपने लिए आरक्षित हिस्से को 87.55 गुना बार और रिटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा 23.71 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. इसके साथ ही आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering IPO) के कर्मचारियों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से को 14.69 गुना बार सबस्क्राइब किया था. अगर आपने भी आजाद इंजीनियरिंग के IPO को सबस्क्राइब किया है तो लाजमी है कि अब आप भी आवंटन के बारे में जानना चाहते होंगे. आइये जानते हैं कि आप आवंटन की स्थिति किस तरह चेक कर सकते हैं?

इस तरह चेक करें आवंटन

BSE की वेबसाइट पर जाकर इस इस तरह करें चेक: 1. सबसे पहले इक्विटी में जाकर इशू टाइप के विकल्प में इक्विटी का चयन करें 
2. एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर दर्ज करें 
3. वेरिफिकेशन बॉक्स का चयन करें और सर्च के विकल्प वाले बटन पर क्लिक करें

IPO राजिस्ट्रार के पोर्टल पर इस तरह करें चेक: 1. IPO के ड्रॉपडाउन मेनू में जाकर आजाद इंजिनयरिंग (Azad Engineering IPO) का चयन करें
2. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर या फिर डिमैट अकाउंट या फिर अपना PAN नंबर दर्ज करें
3. कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें
शेयरों के आवंटन के लिए आपको 27 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा.
 
यह भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा मीडिया कारोबार बनाने के लिए Reliance और Disney के बीच होगा मर्जर?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

17 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

27 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

52 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बड़ी खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 minutes ago