होम / बिजनेस / केवल आस्था का ही प्रतीक नहीं है Ram Mandir, यूपी की आर्थिक सेहत भी होगी मजबूत

केवल आस्था का ही प्रतीक नहीं है Ram Mandir, यूपी की आर्थिक सेहत भी होगी मजबूत

एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अयोध्या राम मंदिर के तैयार होने से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में तैयार भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) केवल आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि इससे पूरे उत्तर प्रदेश को आर्थिक फायदा भी होने वाला है. माना जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की बदौलत वित्त वर्ष 2025 में राज्य को 20,000 से 25,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई हो सकती है. SBI के रिसर्चर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. 

बढ़ जाएगी Tourist Spending
मीडिया रिपोर्ट्स में SBI के रिसर्चर्स के हवाले से बताया गया है कि साल 2022 की तुलना में वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश में पर्यटकों द्वारा किया जाने वाला खर्च (Tourist Spending) करीब दोगुना होने का अनुमान है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर का काम पूरा होने और योगी सरकार के पर्यटन को बढ़ाने के लिए उठाए गए दूसरे कदमों के चलते इस साल के अंत तक राज्य में टूरिस्ट स्पेंडिंग चार लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच सकती है. साल 2022 में उत्तर प्रदेश में घरेलू पर्यटकों ने 2.2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे, जबकि विदेशी पर्यटकों ने 10,000 करोड़ रुपए.

ये भी पढ़ें - वनवास खत्म, आज अयोध्या पधार रहे हैं श्रीराम; पूरा देश मनाएगा फिर से दिवाली

पहले से ज्यादा पहुंचेंगे पर्यटक
2022 में 32 करोड़ घरेलू पर्यटक उत्तर प्रदेश आए, यह आंकड़ा इससे पिछले साल की तुलना में करीब 200% अधिक है. वहीं, अयोध्या में 2022 में रिकॉर्ड 2.21 करोड़ पर्यटक आए थे. अब जब राम मंदिर बनकर तैयार है, तो अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी की उम्मीद है. SBI रिपोर्ट में आर्थिक और सामाजिक-आर्थिक मानकों पर उत्तर प्रदेश के प्रयासों की भी सराहना की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगी और उत्तर प्रदेश की GDP 500 अरब डॉलर को पार कर जाएगी. 

आधुनिक होगा अयोध्या का विकास 
अयोध्या को आधुनिक तौर पर विकसित किया जा रहा है. बड़ी-बड़ी कंपनियां अयोध्या में निवेश की संभावनाएं तलाश रही हैं. शहर में अब अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भी है, जिससे विदेशों से यहां पहुंचना बेहद आसान हो गया है. इसके अलावा, दूसरे शहरों से अयोध्या के एयर-कनेक्टिविटी भी बढ़िया हो गई है. लिहाजा, माना जा रहा है कि राम मंदिर से अयोध्या की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी. इससे बड़े पैमाने पर नौकरियां भी उत्पन्न होंगी और शहर की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

13 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago