✕

होम / बिजनेस / Axis बैंक और Super.money ने लॉन्च किया नया RuPay क्रेडिट कार्ड, जानें इसके फायदे

Axis बैंक और Super.money ने लॉन्च किया नया RuPay क्रेडिट कार्ड, जानें इसके फायदे

Axis Bank और super.money द्वारा लॉन्च RuPay क्रेडिट कार्ड भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक स्मार्ट और किफायती भुगतान समाधान प्रस्तुत करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के अग्रणी निजी बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने Flipkart समूह की क्रेडिट-फर्स्ट UPI प्लेटफॉर्म super.money के साथ मिलकर नया Axis Bank super.money RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह कार्ड RuPay नेटवर्क पर आधारित है, जो डिजिटल और फिजिकल दोनों रूपों में उपलब्ध होगा.  यह कार्ड UPI, कार्ड पीओएस टर्मिनल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एटीएम के माध्यम से लेनदेन को बेहद आसान और सुरक्षित बनाता है. आइए जानते हैं इसमें आपको क्या फायदे मिलेंगे?

कार्ड के फायदे

1. Super.money ऐप के जरिए 'स्कैन एंड पे' लेनदेन पर 3% कैशबैक 
2. अन्य सभी खर्च श्रेणियों में 1% कैशबैक
3. हर स्टेटमेंट साइकिल में ₹500 तक कैशबैक कमाने का मौका
4. ₹400 से ₹4,000 तक के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज माफ (अधिकतम ₹400 प्रति स्टेटमेंट साइकिल)
5. यह कार्ड आजीवन मुफ्त है और कोई वार्षिक शुल्क नहीं है.

कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

इस क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को super.money ऐप डाउनलोड करना होगा और होम पेज पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा. Axis Bank की क्रेडिट कार्ड सेवाओं में विशेषज्ञता और super.money की डिजिटल पेमेंट में पकड़ इस साझेदारी को खास बनाती है. इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को एक सरल, सुरक्षित और एकीकृत क्रेडिट अनुभव प्रदान करना है.

प्रतिक्रिया

super.money के संस्थापक और सीईओ प्रकाश सिकारिया ने कहा "यह कार्ड बेजोड़ फायदे और फ्लैट 3% कैशबैक के साथ भारतीय बाजार में सबसे फायदेमंद क्रेडिट समाधानों में से एक बन चुका है. हम सुरक्षित, सरल और लाभदायक लेनदेन को सबके लिए सुलभ बनाना चाहते हैं."

Axis Bank कार्ड्स, पेमेंट्स और वेल्थ मैनेजमेंट की अध्यक्ष एवं प्रमुख अर्निका दीक्षित ने कहा "Axis Bank का यह नया कार्ड क्रेडिट के ज़रिए UPI पेमेंट्स को संभव बनाता है. यह उत्पाद हमारे भुगतान समाधान को सरल, मूल्यवान और व्यापक बनाने के विजन से मेल खाता है."

भारत में क्रेडिट कार्ड उपयोग में हो रही वृद्धि

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, दिसंबर 2019 में कुल 5.53 करोड़ क्रेडिट कार्ड प्रचलन में थे. फरवरी 2025 तक यह संख्या 10.93 करोड़ तक पहुँच गई. यह दर्शाता है कि भारत में क्रेडिट कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. NPCI कार्यकारी निदेशक (ग्रोथ) सोहिनी राजोला ने कहा "Axis Bank और Super.money के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च करना गर्व की बात है. यह यूपीआई-सक्षम कार्ड रोजमर्रा के लेनदेन को सरल और सुरक्षित बनाता है."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago