✕

होम / बिजनेस / असम बनेगा टेक्नोलॉजी हब, 50 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश करेंगे मुकेश अंबानी!

असम बनेगा टेक्नोलॉजी हब, 50 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश करेंगे मुकेश अंबानी!

'एडवांटेज असम 2.0 समिट' में असम के भविष्य के लिए की गई घोषणाएं निश्चित ही राज्य के आर्थिक विकास में अहम योगदान देंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन व रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना की घोषणा की है. यह घोषणा असम में आयोजित 'एडवांटेज असम 2.0 समिट" में की गई, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस मौके पर अंबानी ने कहा कि रिलायंस का ध्यान असम में तकनीकी उन्नति, स्वच्छ ऊर्जा और कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर रहेगा. तो आइए इस निवेश योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

असम में रिलायंस ने अब तक 12,000 करोड़ किए निवेश

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब तक असम में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. आने वाले पांच वर्षों में असम में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना है. यह निवेश असम को एक तकनीकी और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति करने वाला राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

ग्रीन एनर्जी से लेकर टेक्नोलॉजी में निवेश करेंगे अंबानी

अंबानी ने बताया कि असम में रिलायंस का फोकस क्लीन और ग्रीन एनर्जी पर होगा. राज्य में बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा. इसके अलावा, रिलायंस का ध्यान असम में एआई, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, और डेटा सेंटर्स स्थापित करने पर भी रहेगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज असम को टेक रेडी और एआई रेडी बनाने की योजना पर भी काम करेगा. इसके तहत असम में रिलायंस जियो की कनेक्टिविटी को और भी बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा, राज्य में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स का विस्तार किया जाएगा. इस सब से असम को एक डिजिटल हब और तकनीकी गढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा.

5 साल में दोगुनी होगी रिलायंस स्टोर्स की संख्या

रिलायंस इंडस्ट्रीज असम में रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है. इसके अलावा, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भी कंपनी का फोकस रहेगा, जो राज्य की आर्थ‍िक स्थिति को मजबूती देगा. अंबानी ने वादा किया कि असम में रिलायंस स्टोर्स की संख्या पांच साल में दोगुना कर 800 तक पहुंचाई जाएगी.

एडवांटेज असम 2.0 समिट में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित 'एडवांटेज असम 2.0 समिट' का उद्घाटन किया. इस समिट का उद्देश्य असम को पूर्वी भारत के विकास का केंद्र बनाना है. समिट के दौरान मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब एक नए भविष्य की शुरुआत करने जा रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र देश और दुनिया के विकास में अहम भूमिका निभाएगा. इस समिट में 61 देशों के राजदूत भी शामिल हुए हैं, जो असम में निवेश की संभावनाओं का आंकलन करने के लिए आए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago