होम / बिजनेस / शार्क टैंक वाले अशनीर ग्रोवर याद हैं? अब उनके बारे में आई ये बड़ी खबर

शार्क टैंक वाले अशनीर ग्रोवर याद हैं? अब उनके बारे में आई ये बड़ी खबर

बीते कुछ वक्त से विवादों में रहे अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी ने थर्ड यूनिकॉर्न नाम से नई कंपनी शुरू की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आपको अशनीर ग्रोवर याद हैं? वही, जिन्हें शार्क टैंक इंडिया का सबसे खडूस ‘शार्क’ माना जाता था और जिन पर BharatPe में वित्तीय धोखाधड़ी का आरोपी लगा था. उम्मीद है, आपको अब याद आ गया होगा, तो खबर ये है कि मिस्टर ग्रोवर अब अपने स्टार्टअप के साथ सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी फर्म का नाम थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) रखा है. 

निदेशक मंडल में केवल पति-पत्नी 
पहले बात उनकी नई कंपनी के बारे में. रिपोर्ट बताती है कि थर्ड यूनिकॉर्न की स्थापना 6 जुलाई 2022 को ही की गई है. इसके निदेशक मंडल में केवल अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ही शामिल हैं. कंपनी का ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 20 लाख और पेड-अप कैपिटल 10 लाख रुपए है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि मिस्टर ग्रोवर की कंपनी किस सेक्टर के ऑपरेट करेगी. 

बर्थडे पर दिया था संकेत
अशनीर ग्रोवर BharatPe के सीईओ और को-फाउंडर थे, लेकिन वित्तीय गड़बड़ी जैसे आरोपों के चलते उन्होंने इसी साल मार्च में कंपनी छोड़ दी थी. तभी से माना जा रहा था कि वो कुछ नया शुरू कर सकते हैं. वैसे, 14 जून को अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इसके संकेत भी दिए थे. ग्रोवर ने ट्वीट किया था, ‘मैं अब 40 साल का हो गया हूं और यह थर्ड यूनिकॉर्न का समय है’. अब उन्होंने इसी नाम से अपना स्टार्टअप शुरू कर दिया है.

पत्नी पर भी गंभीर आरोप
BharatPe के को-फाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन पर भी आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. दरअसल, माधुरी भी कंपनी के मैनेजमेंट का हिस्सा थीं. BharatPe ने कंपनी के फंड में कथित हेराफेरी के आरोप में उन्हें बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद अशनीर ग्रोवर ने भी इस्तीफा दे दिया. उन पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगे. कंपनी की तरफ से कहा गया कि ग्रोवर परिवार और उनके रिश्तेदारों ने कंपनी के फंड्स का बेजा इस्तेमाल किया. फर्जी वेंडर्स के जरिए हेरफेर और अपनी जेब भरने के लिए कंपनी के खातों का जमकर दुरुपयोग किया गया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ठाठ के लिए कंपनी के फंड्स का इस्तेमाल किया.

ग्रोवर की तीसरी कंपनी
थर्ड यूनिकॉर्न ऐसी तीसरी कंपनी है, जिसकी नीव अशनीर ग्रोवर की अगुवाई में रखी गई है. इससे पहले वह  BharatPe और ग्रोफर्स से जुड़े थे. ग्रोफर्स अब ब्लिंकिट है, जिसे जोमैटो ने अधिग्रहण किया है और BharatPe से उनका रिश्ता पहले ही खत्म हो गया है. अशनीर ने 2006 में IIM अहमदाबाद से MBA किया है. कोटक महिंद्रा बैंक में VP के तौर पर भी काम करने के बाद वह अमेरिकन एक्सप्रेस से जुड़े. 2015 में, उन्होंने Grofers की स्थापना की और कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम किया. इसके बाद 2018 में वह BharatPe के को-फाउंडर बने. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

5 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

6 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

7 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

10 hours ago