होम / टेक / दूरसंचार विभाग ने 392 मोबाइल हैंडसेट को ब्लाक करने का दिया निर्देश, इस फ्रॉड में हो रहे थे इस्तेमाल

दूरसंचार विभाग ने 392 मोबाइल हैंडसेट को ब्लाक करने का दिया निर्देश, इस फ्रॉड में हो रहे थे इस्तेमाल

भारतीय दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को 392 मोबाईल हैंडसेट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. इन मोबाइल का इस्तेमाल साइबर क्राइम और फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए हो रहा था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में हो रहे इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, दूरसंचार विभाग (Department of telecommunication) ने देशभर में इस्तेमाल हो रहे IMEI बेस्ड 392 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है. ये सभी मोबाइल कुल 31740 मोबाइल नंबर से लिंक थे. इन सभी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम (Electricity KYC Update Scam) के लिए हो रहा था. 

लोगों को फ्रॉड से बचाने के लिए उठाया कदम
टेलीकॉम डिपोर्टमेंट (Department of Telecommunications) का कहना है कि सरकार द्वारा यह कदम नागरिकों को फ्रॉड एक्टिविटी से बचाने के लिए उठाया जा रहा है. ये सभी मोबाइल नंबर इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम को लेकर फ्रॉड एक्टिविटी से जुड़े पाए गए हैं. इतना ही नहीं, इन मोबाइल नंबर को लेकर भारतीय नागरिकों ने खुद पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है.

वॉट्सऐप और एसएमएस के जरिए कॉन्टैक्ट कर रहे थे स्कैमर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार को मिलने वाली इन शिकायतों में पाया गया कि इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट को लेकर स्कैमर्स ने लोगों को वॉट्सऐप और एसएसएस के जरिए कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी. स्कैमर मालवेयर वाली APK फाइल के जरिए विक्टिम के डिवाइस पर कंट्रोल पाने की फिराक में थे.

चक्षु पोर्टल के जरिए मिली इस फ्रॉड की जानकारी 
जानकारी के अनुसार सरकार को चक्षु पोर्टल के जरिए इस फ्रॉड से जुड़े 5 नंबरों की जानकारी मिली. पोर्टल के एआई-ड्रिवन एनालिसिस से सामने आया कि 392 मोबाइल 31,740 मोबाइल नंबर से लिंक थे. इसके बाद टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को IMEI बेस्ड 392 मोबाइल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया. 

इसे भी पढ़ें-रॉकेट की तरह उड़े इस कंपनी के शेयर, चंद्रयान 3 में निभाई थी अहम भूमिका
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

36 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago