✕

होम / बिजनेस / कोहली की विराट कमाई ने सबको छोड़ा पीछे, रैंकिंग में नंबर वन बने कोहली 

कोहली की विराट कमाई ने सबको छोड़ा पीछे, रैंकिंग में नंबर वन बने कोहली 

विराट कोहली भले ही नंबर वन बन गए हों लेकिन 2023 में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले स्‍टार शाहरुख खान रहे. अपनी दो हिट फिल्‍मों के चलते उन्‍होंने जमकर कमाई की. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी-20 वर्ल्‍ड कप में भले ही अब तक विराट कोहली का बल्‍ला ना चला हो लेकिन कमाई में विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. 2023 में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वालों में विराट कोहली नंबर वन पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली पिछले साल की सूची में दूसरे नंबर पर थ लेकिन इस बार वो रणवीर सिंह को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. पिछले साल शाहरुख खान की आई दो सुपरहिट फिल्‍मों के कारण सबसे बड़ी छलांग उन्‍होंने लगाई है. उनकी इस छलांग के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. 

आखिर कमाई के मामले में कौन हैं टॉप फाइव? 
पिछले साल रणवीर कपूर पहले नंबर पर थे तो विराट कोहली दूसरे नंबर पर थे. लेकिन सेलेब्रिटी एसेट सलाहकार कंपनी क्रॉल की रिसर्च बता रही है कि इसमें विराट कोहली नंबर वन पर पहुंच गए हैं जबकि रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बिल्‍कुल तीसरे नंबर पर शाहरूख खान पहुंच चुके हैं तो चौथे नंबर पर इस कड़ी में अक्षय कुमार चौथे नंबर पर हैं जबकि आलिया भट्ट पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि 2023 दौलत कमाने के मामले में लक्ष्‍मी जी सबसे ज्‍यादा मेहरबान शाहरुख खान पर हुई हैं. 

ये भी पढ़ें:  ऐसे 10 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी कर रहा है एसबीआई, क्‍या आपके पास है कमाई का मौका

जानते हैं किसके पास है दौलत का कितना खजाना? 
सबसे नंबर वन पर मौजूद विराट कोहली  के पास 2022 में 17.69 करोड़ डॉलर (करीब 1,468 करोड़ रुपये) थी, वहीं 2023 में उनकी दौलत का खजाना बढ़कर 22.79 करोड़ डॉलर (करीब 1,891 करोड़ रुपये) पहुंच गई है. यानी 2023 में उन्‍होंने 423 करोड़ कमाए हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 2020 में विराट कोहली इससे भी ज्‍यादा कमाई कर चुके हैं. 2020 में उन्‍होंने 23.77 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी तरह 2023 में नंबर वन से नंबर दो की पोजीशन पर पहुंचे रणवीर सिंह के पास 2023 में 20.31 करोड़ डॉलर (करीब 1,686 करोड़ रुपये) की दौलत है. 

शाहरुख की हिट फिल्‍मों ने बढा़ई उनकी दौलत 
इसी तरह 10वें से तीसरे नंबर पर पहुंचे शाहरुख खान की दौलत का आंकड़ा 2023 में 12.07 करोड़ डॉलर (1,002 करोड़ रुपये) रहा. जबकि साल 2022 में खान का ब्रैंड मूल्य 5.57 करोड़ डॉलर था, और वह इस सूची में दसवें स्थान पर थे. मूल्यांकन सलाहकार सेवाओं के लिए फर्म के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने कहा कि खान 2020 के बाद पहली बार भारत के शीर्ष पांच ब्रांड सेलिब्रिटी बने हैं. वहीं चौथे नंबर पर अक्षय कुमार हैं जिन्‍होंने 2023 में 11.17 करोड़ डॉलर रही है. जबकि पांचवे नंबर पर पहुंची आलिया भट्ट की कमाई 10.11 करोड़ डॉलर रही है. इसी तरह छठे नंबर पर दीपिका पादुकोड़ रही हैं जिनके पास 9.6 करोड़ डॉलर हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago