होम / टेक / रॉकेट की तरह उड़े इस कंपनी के शेयर, चंद्रयान 3 में निभाई थी अहम भूमिका
रॉकेट की तरह उड़े इस कंपनी के शेयर, चंद्रयान 3 में निभाई थी अहम भूमिका
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयर में 20 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. कंपनी ने चंद्रयान 3 के लिए नैविगेशन सिस्टम सप्लाई किया था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
चंद्रयान 3 की सफलता भारत की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है. इस सफलता के पीछे सरकार और इसरो के अलावा कई बड़ी और छोटी कंपनियों की भी भूमिका रही. खासकर उन कंपनियों की भूमिका, जो स्पेस और डिफेंस से जुड़े सामान बना रही हैं. ऐसी ही एक कंपनी है पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी (Paras Defence and Space Technologies Ltd), जिसके शेयर मंगलवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें, कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने से लगातार अपने निवेशकों अच्छा रिटर्न दे रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इस कंपनी के शेयर में उछाल आने के क्या कारण हैं?
इसलिए शेयर में आई तेजी
पारस डिफेंस कंपनी के शेयर में मंगलवार को 20 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पारस डिफेंस के 1.8 प्रतिशत शेयरों की डील हुई है. इस ट्रांजेक्शन के बाद कंपनी के शेयरों में इजाफा देखने को मिला है. वहीं, दूसरी ओर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनुअल डिफेंस एक्सपोर्ट में 50,000 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने का ऐलान किया है. उसके बाद से डिफेंस शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है. इस कारण भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.
6 महीने में निवेशकों को मिला 81 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न
मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयर में 20 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और कंपनी का शेयर रिकॉर्ड 1,388.25 रुपये पर पहुंचकर बंद हुआ. आपको बता दें, बीते 1 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर में 120 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जबकि मौजूदा साल में कंपनी ने 79 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर निवेशकों को 81 प्रतिशत से ज्यादा कमाई करा चुका है.
चंद्रयान 3 में निभाई ये भूमिका
पिछले साल देश के लिए जी20 से पहले चंद्रयान 3 एक अहम इवेंट था. चंदयान की लॉचिंग से लेकर लैंडिंग तक स्पेस और डिफेंस कंपनियां फोकस में रही थी. चंद्रयान प्रोजेक्ट में पारस डिफेंस ने नैविगेशन सिस्टम सप्लाई किया था.
टैग्स