✕

होम / बिजनेस /  ऐसे 10 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी कर रहा है एसबीआई, क्‍या आपके पास है कमाई का मौका

 ऐसे 10 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी कर रहा है एसबीआई, क्‍या आपके पास है कमाई का मौका

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया इससे पहले जनवरी में भी 5000 करोड़ रुपये जुटा चुका है. एसबीआई ने 5000 करोड़ रुपये की ये राशि परपिचुअल बॉन्‍ड के जरिए जुटाई थी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक आने वाले दिनों में 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है. एसबीआई ये 10 हजार करोड़ रुपये बॉन्‍ड के जरिए जुटाने की तैयारी कर रहा है. एसबीआई इन बॉन्‍ड को 10 से 15 सालों के लिए लाने की तैयारी कर रहा है. एसबीआई की इस तैयारी की जानकारी दो बैंकों के जरिए सामने आई है. बॉन्‍ड की इस योजना को निवेशकों की पसंद के आधार पर फाइनल किया जाएगा. 

ये एसबीआई का पहला बॉन्‍ड होगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर ऐसा होता है तो देश के सबसे बड़े बैंक का ये पहला इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड होगा. ये इस वित्‍तीय वर्ष का भी पहला फाइनेंशियल बॉन्‍ड होगा. बैंकर्स की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, एसबीआई इसे लेकर जुलाई के पहले हफ्ते में बिड इनवाइट कर सकता है. हालांकि एसबीआई की ओर से इसे लेकर पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया गया है. 

एसबीआई जनवरी में उठा चुका है पैसा 
स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया इससे पहले जनवरी में भी 5000 करोड़ रुपये जुटा चुका है. एसबीआई ने 5000 करोड़ रुपये की ये राशि परपिचुअल बॉन्‍ड के जरिए जुटाई थी जिसे उसने 8.34 प्रतिशत कूपन के आधार पर जारी किया था. उससे पहले पिछले साल एसबीआई ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे. बैंक ने ये रकम 15 साल के लिए जुटाए थे. इस महीने की शुरुआत में, एसबीआई ने अपनी लंदन शाखा के माध्यम से तीन साल के वरिष्ठ असुरक्षित फ्लोटिंग-रेट बांड बेचकर 100 मिलियन डॉलर जुटाए थे, जो सुरक्षित ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट (एसओएफआर) से 95 आधार अंक ऊपर बेचे गए थे.

ये भी पढ़ें: Neet पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्‍त रवैया, कहा 0.0001 प्रतिशत पर भी होना चाहिए सख्‍त एक्‍शन

वोडाफोन को कर्ज दे सकता है एसबीआई 
कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बाजार से 14 हजार करोड़ रुपये जुटाकर एसबीआई के नेतृत्‍व में बना केसोर्टियम वोडाफोन VI को कर्ज देने की योजना बना रहा है. हालांकि इस पर बैंक की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया था लेकिन माना जा रहा है एसबीआई सहित देश के कई सरकारी बैंक वोडाफोन आईडिया को उधार देने का ऑफर कर चुके हैं. एसबीआई के नेतृत्‍व में बने इस कंसोर्टियम में पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, और यूनियन बैंक सहित कई दूसरे बैंक शामिल थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago