✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए मंगल रहा ‘मंगलकारी’, बाजार का नया रिकॉर्ड, निफ्टी-सेंसेक्स नए हाई पर बंद

शेयर बाजार के लिए मंगल रहा ‘मंगलकारी’, बाजार का नया रिकॉर्ड, निफ्टी-सेंसेक्स नए हाई पर बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी सेशन में बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग दिखी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंगलवार का कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहा है. लंबी छुट्टी के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में नए ऑलटाइम हाई को छूने में कामयाब रहा और साथ ही नए ऐतिहासिक हाई पर ही क्लोज भी हुआ है. सेंसेक्स पहली बार 77,000 के आंकड़े को ऊपर क्लोज हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 308 अंकों की उछाल के साथ 77,301 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 92 अंकों की उछाल के साथ 23,5557 अंकों के रिकॉर्ड हाई पर क्लोज हुआ है.  

आज किन शेयरों में दिखा एक्शन?

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 3.17 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद विप्रो (Wipro), टाइटन (Titan), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.10% से लेकर 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultra Tech Cement), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और आईटीसी (ITC) के शेयर क्रमश: 0.53% से लेकर 0.96% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

BSE के 2,173 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,150 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,173 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं 1,828 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 149 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 384 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 24 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाए 2.42 लाख करोड़ रुपये

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 जून को बढ़कर 437.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 14 जून को 434.88 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.42 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

14 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

15 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

17 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago