होम / बिजनेस / क्‍या आप भी कर रहे हैं सोना खरीदने की तैयारी, जान लीजिए कितना सस्‍ता हुआ सोना 

क्‍या आप भी कर रहे हैं सोना खरीदने की तैयारी, जान लीजिए कितना सस्‍ता हुआ सोना 

इस हफ्ते की शुरुआत में वायदा बाजार में सोने की कीमत 57000 रुपये तक पहुंच गई थी. लेकिन आज इसमें गिरावट देखी जा रही है और ये 56900 पर ट्रेड कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोमवार से जब वायदा बाजार में हफ्ते की शुरुआत हुई थी तो सोने की कीमत रिकॉर्ड 57000 रुपये तक पहुंच गई थी. लेकिन आज सोने के दामों में कमी हुई है. आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और ये 56900 रुपये तक आ गया है. सर्राफा बाजार में आज सोने के दामों में कमी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को जैसे ही बाजार खुला उसके बाद Future Gold के दामों के कमी देखने को मिली. ये कमी 205 रुपये की थी. अगर प्रतिशत में इस कमी को आंकें तो ये कमी 0.36% की दर्ज की गई, जिसके बाद इसकी कीमत 56757 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इससे पहले 26 जनवरी होने के कारण गुरुवार को बाजार बंद रहे थे. वहीं Silver Future की बात करें तो इसमें भी हल्‍की गिरावट देखने को मिली. सिल्‍वर में 34 रुपये या कहें 0.05% फीसदी की गिरावट देखने को मिली. गिरावट के साथ आज बाजार में इसका भाव 68642 रुपये प्रतिकिलोग्राम चल रहा है. जबकि पिछले सत्र में चांदी का दाम 68676 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था. 

दिल्‍ली के बाजारों में क्‍या रहा भाव 
अगर गोल्‍ड स्‍पॉट प्राइस की बात करें तो कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोने की कीमत में दिल्‍ली के बाजारों में 198 रुपये की कमी देखने को मिली. दिल्‍ली में आज सोना 56972 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. जबकि पिछले कारोबार सत्र में सोना 57170 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था. उसके अनुसार देखा जाए तो इसमें कमी देखने को मिली है. वहीं अगर चांदी की कीमतों का आंकलन करें तो उसमें भी 270 रुपये की कमी देखने को मिल रही है और उसकी बाजार में कीमत 68625 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 

अलग-अलग कैरेट का क्‍या रहा भाव 
अब आपको बताते हैं प्रति 10 ग्राम के मुकाबले अलग-अलग कैरेट में सोने की कीमत आज क्‍या रही है. Fine Gold 999 की कीमत 5714 रुपये दर्ज हुई है. जबकि 22 कैरेट का भाव 5577 रुपये, 20 कैरेट का भाव 5085 रुपये, 18 कैरेट का भाव 4628 रुपये, 14 कैरेट का भाव 3685 रुपये रहा है. वहीं चांदी जिसे Silver 999 भी कहा जाता है उसका भाव 67894 रुपये रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार के ये दाम प्रति ग्राम पर है इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़े हैं. 

क्‍या रहे थे पिछले क्‍लोजिंग रेट 
गोल्‍ड 999 के प्रति 10 ग्राम के दाम 57138 रुपये, Gold 995 के दाम 56909 रुपये, Gold 916 के दाम 52338 रुपये , Gold 750 के दाम 42854 रुपये, Gold 585 के दाम 33426 रुपये रहे थे. जबकि सिल्‍वर 67894 रुपये रहे थे.अंतरार्ष्‍टीय बाजार में अगर सोने के दामों पर नजर डालें वहां भी इसमें गिरावट देखने को मिली है. जबकि चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. चांदी अभी भी 24 डॉलर से ज्‍यादा पर बरकरार थी, वहीं अगर US Gold  की बात करें तो वो 12.70 डॉलर रिकॉर्ड हुई या कह सकते हैं इसमें 0.65% की गिरावट हुई है. इसके बाद इसके दाम 1,946.70 डॉलर प्रति औंस रही थी जबकि चांदी 0.33% की बढ़त के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस रही. 

 गोल्‍ड के दामों के लिए कौन सी वजहें हैं जिम्‍मेदार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड इकोनॉमिक डेटा से डॉलर इंडेक्‍स पर दबाव बढ़ता है और माना जा रहा है कि गोल्‍ड में आने वाले दिनों में भी बढ़त जारी रह सकती है. उपभोक्‍ता प्राइस के दामों में गिरावट से गोल्‍ड फंडामेंटल मजबूत बने रहने की उम्‍मीद है. डॉलर पर दबाव पड़ने से गोल्‍ड को सपोर्ट मिलने की उम्‍मीद है. पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि गोल्‍ड नवंबर से ही औसत बढ़त दर्ज कर रहा है. हालांकि इसमें अभी मोमेंटम खत्‍म हो सकता है. इसकी कीमत अभी 1950 डॉलर के लेवल पर रेजिस्‍टेंस और 1910 डॉलर का सपोर्ट लेवल पा सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

2 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago