होम / बिजनेस / Apple का पहला कंप्‍यूटर नीलामी के लिए तैयार, 2.62 करोड़ रुपये तक जा सकती है कीमत!

Apple का पहला कंप्‍यूटर नीलामी के लिए तैयार, 2.62 करोड़ रुपये तक जा सकती है कीमत!

Apple-1 Bayville की नीलामी एक ऐतिहासिक अवसर है, जो ऐपल के शुरुआती दिनों और उसकी कड़ी मेहनत को याद दिलाती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऐपल (Apple) के पहले कंप्‍यूटर, Apple-1 Bayville, को नीलामी के लिए तैयार किया गया है. यह कंप्‍यूटर ऐपल के फाउंडर स्‍टीव जॉब्‍स और स्टीव वोज्नियाक द्वारा बनाया गया था. इसकी नीलामी 2.62 करोड़ रुपये में होने की संभावना है. इसके अलावा, स्‍टीव जॉब्‍स से जुड़ी कई और चीजें भी नीलामी के लिए रखी गई हैं, जिनमें साइन किए हुए चेक और दूसरे प्रोटोटाइप शामिल हैं. अगर आप ऐपल के इतिहास में रुचि रखते हैं या पुराने टेक प्रोडक्‍ट्स के कलेक्टर हैं, तो यह नीलामी आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. बता दें, यह नीलामी RR Auction द्वारा आयोजित की जा रही है.  तो आइए इस नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Apple-1 Bayville में क्‍या है खास?

ऐपल का पहला कंप्‍यूटर Apple-1 Bayville अब नीलाम होने जा रहा है. इस कंप्‍यूटर को ऐपल के सह-संस्थापक स्‍टीव जॉब्‍स और स्टीव वोज्नियाक ने तैयार किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कंप्‍यूटर की नीलामी कीमत 3 लाख डॉलर (2.62 करोड़ रुपये) तक जा सकती है. हालांकि, इस कंप्‍यूटर के कई मॉडल्स बनाए गए थे, इनमें से कुछ ही बच पाए हैं इस विशेष मॉडल की एक खासियत यह है कि यह अभी भी शानदार हालत में है. बता दें, Apple-1 Bayville, ऐपल के शुरुआती कंप्‍यूटरों में से एक है, और इसकी ऐतिहासिक अहमियत बहुत अधिक है. यह कंप्‍यूटर ऐपल के पहले कदमों का प्रतीक है, जब कंपनी संघर्ष कर रही थी और उसने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी. इस कंप्‍यूटर को करीब 48 साल पहले लॉन्च किया गया था, और इसे आज भी एंटीक वैल्यू के रूप में बहुत मूल्यवान माना जाता है.

स्‍टीव जॉब्‍स से जुड़ी ये चीजें भी होंगी नीलाम

Apple-1 Bayville के अलावा, नीलामी में स्‍टीव जॉब्‍स से जुड़ी कई और वस्तुएं भी शामिल की गई हैं. इनमें से दो साइन किए हुए चेक हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 हजार डॉलर से अधिक हो सकती है. इसके अलावा, ऐपल II कंप्‍यूटर और ट्रांसपैरंट केस वाले Macintosh Portable प्रोटोटाइप की भी नीलामी हो रही है. Macintosh Portable प्रोटोटाइप, जो 1989 में लाया गया था, जो ऐपल का पहला बैटरी ऑपरेटेड लैपटॉप था और इसकी कीमत 50 हजार डॉलर से अधिक हो सकती है.

iPod Classic और iMac G3 भी हो रहे नीलाम

नीलामी में कई और ऐतिहासिक ऐपल प्रोडक्‍ट्स भी शामिल हैं, जिनमें iPod Classic, iMac G3, और Power Mac G4 क्‍यूब जैसे प्रोटोटाइप्स शामिल हैं. इन प्रोटोटाइप्स की कीमत हजारों डॉलर तक जा सकती है. ऐपल प्रोडक्‍ट्स की नीलामी हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रही है और विशेष रूप से उन वस्तुओं की कीमत बहुत अधिक रही है, जो ऐपल के शुरुआती दिनों और स्‍टीव जॉब्‍स से जुड़ी हुई हैं. 

पुराने ऐपल प्रोडक्‍ट्स आकर्षण का कारण

नीलामी में शामिल ऐपल प्रोडक्‍ट्स कंपनी के शुरुआती संघर्षों और सफलता की कहानी को दर्शाते हैं. इन वस्तुओं की नीलामी, ऐपल के पहले दिनों की याद दिलाती है, जब कंपनी का भविष्य अनिश्चित था, लेकिन आज वह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे सफल टेक कंपनियों में से एक बन चुकी है. इसके साथ ही, यह नीलामी उन लोगों के लिए भी एक अनमोल अवसर है, जो ऐपल के प्राचीन प्रोडक्‍ट्स को संग्रहित करने के शौकिन हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

4 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

5 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

6 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

8 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

9 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

5 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.