✕

होम / बिजनेस / Apple ने भारत को बनाया मैन्युफैक्चरिंग हब, IPhone एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड 116% की बढ़ोतरी

Apple ने भारत को बनाया मैन्युफैक्चरिंग हब, iPhone एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड 116% की बढ़ोतरी

भारत से अमेरिका को iPhone के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि भारत तेजी से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एप्पल (Apple) ने अप्रैल 2025 में भारत से अमेरिका के लिए iPhone निर्यात में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी के तीन वेन्डर्स ने अप्रैल में ₹17,219 करोड़ मूल्य के iPhone का निर्यात किया. यह पिछले वर्ष अप्रैल में हुए ₹7,971 करोड़ के निर्यात की तुलना में 116 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

अब अमेरिका के लिए ज्यादातर iPhone भारत से भेजे जाएंगे

एप्पल ने अपनी दूसरी तिमाही की इनकम कॉल में स्पष्ट किया था कि अब अमेरिका के लिए अधिकांश iPhone भारत से भेजे जाएंगे. इस निर्णय के बाद चेन्नई से शिकागो तक कई फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर iPhone भेजे गए हैं. आमतौर पर अप्रैल से जून का समय iPhone की बिक्री के लिहाज से धीमा होता है, लेकिन निर्यात में बढ़ोतरी के चलते इस बार स्थिति अलग रही.

उत्पादन और निर्यात में साल दर साल बड़ा इज़ाफा

2023 के अप्रैल में एप्पल ने भारत में अपनी तीसरी सालगिरह मनाते हुए ₹8,772 करोड़ के iPhone का निर्माण किया था, जिसमें से ₹4,987 करोड़ का यानी 57 प्रतिशत का निर्यात हुआ था. अप्रैल 2024 में उत्पादन ₹10,894 करोड़ तक पहुंचा और निर्यात ₹7,971 करोड़ रहा, जो कुल उत्पादन का 73 प्रतिशत था. अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा और भी बड़ा हो गया, जब कुल उत्पादन ₹21,400 करोड़ पहुंचा और 81 प्रतिशत यानी ₹17,300 करोड़ का निर्यात हुआ.

चीन से आयात पर शुल्क, भारत से निर्यात को बढ़ावा

दिसंबर 2024 के बाद से एप्पल ने भारत से निर्यात में तेजी लाई है. इसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा चीन से iPhone आयात पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाना है. वहीं भारत से iPhone निर्यात पर अमेरिका तीन महीने तक कोई शुल्क नहीं ले रहा है. इस स्थिति का फायदा उठाते हुए एप्पल ने भारत को प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात केंद्र बना दिया है.

भविष्य में दोगुना हो सकता है उत्पादन

अगर अमेरिका की iPhone की पूरी मांग भारत से पूरी की जाती है, तो अगले 18 महीनों में भारत में iPhone उत्पादन  दोगुना करना पड़ सकता है. वर्तमान में यह उत्पादन ₹1.89 लाख करोड़ है, जो बढ़कर ₹3.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

14 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

12 hours ago