✕

होम / बिजनेस / अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, इस कंपनी पर चला SEBI का डंडा, बैंक-डीमैट खाते किए जब्त

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, इस कंपनी पर चला SEBI का डंडा, बैंक-डीमैट खाते किए जब्त

SEBI ने रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी कंपनी के बैंक खाते, डीमेट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स जब्त करने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. वो एक परेशानी से निकलते नहीं है कि दूसरी परेशानी मुंह खोले उनके सामने आ जाती है. अनिल अंबानी और SEBI के बीच का विवाद चलता ही रहता है. विवादों में फंसी उनकी कंपनियों पर SEBI की निगरानी बढ़ी रहती है. अब नए मामले में बाजार नियामक SEBI ने उनकी कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट (RBEP) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी कंपनी के बैंक खाते, डीमेट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स जब्त करने का आदेश दिया है.  

SEBI ने कुर्क किए बैंक और डीमैट खाते

SEBI ने रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कंपनी के बैंक खाते, डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को कुर्क करने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई कंपनी पर 26 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए की गई है. इस राशि में ब्याज और वसूली लागत भी शामिल है. सेबी ने संबंधित बैंकों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड को निर्देश दिया है कि वे इन खातों से किसी भी प्रकार की निकासी की अनुमति न दें.

पैसे के डायवर्जन का मामला

14 नवंबर को सेबी ने रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट को नोटिस जारी किया था, जिसमें कंपनी पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के धन को अवैध रूप से डायवर्ट करने के आरोप लगाए गए थे. नोटिस में कंपनी को निर्देश दिया गया था कि वह 15 दिनों के भीतर 26 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा करे. हालांकि, कंपनी ने इस आदेश का पालन नहीं किया. इसके बाद सेबी ने कुर्की आदेश जारी करते हुए बकाया राशि वसूलने के लिए कड़े कदम उठाए.

कंपनी के अकाउंट्स की निगरानी बढ़ी

सेबी ने संबंधित संस्थानों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कुर्क खातों से न तो कोई निकासी हो और न ही इनमें किसी तरह का लेन-देन किया जाए. सेबी ने स्पष्ट किया कि यह कदम बकाया राशि की वसूली के लिए जरूरी है. यह पहली बार नहीं है जब अनिल अंबानी की किसी कंपनी को सेबी की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी उनकी कई कंपनियों पर नियामकीय नियमों के उल्लंघन और पैसे की हेराफेरी के आरोप लग चुके हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें