✕

होम / बिजनेस / Anil Ambani की डिफेंस कंपनी बनाएगी गोला-बारूद और छोटे हथियार, इतने करोड़ का होगा निवेश

Anil Ambani की डिफेंस कंपनी बनाएगी गोला-बारूद और छोटे हथियार, इतने करोड़ का होगा निवेश

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड हथियार बनाने के लिए प्रोजेक्ट लगाएगी जिसपर 10 वर्षों में 10000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infra) की ओर से बड़ा एलान किया गया है. कंपनी की सब्सिडियरी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड, महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक्सप्लोसिव्स, गोला-बारूद और छोटे हथियार बनाने के लिए सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट लगाने जा रही है. स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि कंपनी को धीरुभाई अंबानी डिफेंस सिटी बनाने के लिए महाराष्ट्र के रत्नागिरी के वाटड इंडस्ट्रियल एरिया में 1000 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. 

10 हजार करोड़ का निवेश

कंपनी ने बयान में कहा कि वह अगले 10 साल में इस प्रोजेक्ट में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपनी सब्सडीयरी कंपनियों के माध्यम से पिछले कुछ समय में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक के डिफेंस कंपोनेंट किया है. बयान के मुताबिक, कंपनी को धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) विकसित करने के लिए महाराष्ट्र के रत्नागिरी के वाटाड औद्योगिक क्षेत्र में 1,000 एकड़ जमीन आवंटित की गई है. डीएडीसी देश में किसी भी निजी क्षेत्र की कंपनी की रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी नई परियोजना होगी.

बनाया जाएगा ज्वाइंट वेंचर

बयान में कहा गया है कि परियोजनाओं के तहत दुनिया की छह अग्रणी रक्षा कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किये जाने की योजना है. कंपनी ने कहा कि गोला-बारूद के दायरे में छोटे, मध्यम और बड़े कैलिबर और निर्देशित हथियार (टर्मिनली गाइडेड म्यूनिशन) शामिल हैं. छोटे हथियारों का उपयोग नागरिक और सैन्य उपयोग को लेकर निर्यात बाजारों के लिए होगा.

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सडीयरी कंपनियों जय आर्मामेंट्स लिमिटेड और रिलायंस डिफेंस लिमिटेड के पास पहले से ही हथियार और गोला-बारूद बनाने के लिए सरकार से लाइसेंस मिला हुआ है. रिलायंस का विश्व की दो प्रमुख रक्षा कंपनियों फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन और थेल्स के साथ पहले से ही ज्वाइंट वेंचर है. डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (डीआरएएन) और थेल्स रिलायंस डिफेंस सिस्टम्स (टीआरडीएस) अपना पूरा उत्पादन निर्यात करते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

10 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

6 hours ago