✕

होम / बिजनेस / कर्ज के जाल से निकलकर तरक्की की राह पर बढ़ेंगे अनिल अंबानी, बनाया ये फुलप्रूफ प्लान

कर्ज के जाल से निकलकर तरक्की की राह पर बढ़ेंगे अनिल अंबानी, बनाया ये फुलप्रूफ प्लान

अनिल अंबानी की कंपनी के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं. कंपनियों पर कर्ज कम हो रहा है तो वहीं निवेशकों भरोसा बढ़ता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाला रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) अर्श से फर्श तक की यात्रा कर चुका है. एक फलते-फूलते तरक्की करते कारोबार को हमने किस्तों-किस्तों में बिखरते हुए देखा. अनिल अंबानी की कंपनियां दिवालिया भी हुईं. मगर, अब रिलायंस ग्रुप एक बार फिर से तरक्की की दास्तान लिखने को तैयार है. अनिल अंबानी का यह कारोबारी समूह कर्ज से मुक्त हो चुका है. पिछले दिनों में रिलायंस ग्रुप ने ऐलान किया है कि अब उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है. साथ ही वह अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए लॉन्ग टर्म फंड रेजिंग प्लान बना रहे हैं. इसके साथ ही निवेशकों को उम्मीद बढ़ गई है कि अब रिलायंस ग्रुप एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है.

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर जुटाएंगी पूंजी 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के बोर्ड ने क्यूआईपी (QIP) या प्रेफेरेंशिअल इश्यू (Preferential Issue) के जरिए करीब 6,000 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाने की मंजूरी दे दी है. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमोटर भी कंपनी में 1,100 करोड़ रुपये की पूंजी डालने वाले हैं. रिलायंस पावर (Reliance Power) की बोर्ड मीटिंग भी 23 सितंबर को होने जा रही है. इसमें भी फंड जुटाने के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं. दोनों ही कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट पर आगे बढ़ रहे हैं. अनिल अंबानी द्वारा तेजी से अपना कर्ज चुकाकर फंड जुटाने के प्रयासों से निवेशक भी हैरान रह गए हैं. निवेशकों को लग रहा है कि कर्ज मुक्त रिलायंस ग्रुप फिर से कमाल कर सकता है.

दोनों कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप भी पिछले हफ्ते के अंत तक करीब 50 फीसदी बढ़कर 8,500 करोड़ रुपये से 12,500 करोड़ रुपये हो गया है. रिलायंस पावर का मार्केट कैप भी इस अवधि में 25 फीसदी उछलकर 11,500 करोड़ रुपये से 14,600 करोड़ रुपये हो चुका है. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने एलआईसी (LIC), एडेलवाइज एआरसी (Edelweiss ARC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और यूनियन बैंक (Union Bank) का कर्ज चुका दिया है. अब उस पर सिर्फ 475 करोड़ रुपये का कर्ज रह गया है. अब नई पूंजी जुटाकर कंपनी अपने बदलाव की कहानी रच सकती है. साथ ही वह नए सेक्टर्स में भी कदम रख सकती है. 

कार मार्केट में उतरने की तैयारी में अनिल अंबानी

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि अनिल अंबानी कार मार्केट में भी धमाल मचाने की तैयारी में हैं. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इलेक्ट्रिक कार और बैटरी बनाने का प्लान तैयार किया है. इसके लिए उसने इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बीवाईडी (BYD) के एक पूर्व अधिकारी संजय गोपालकृष्णन को अपने साथ जोड़ लिया है. कंपनी अपने ईवी प्लांट में सालाना 2.5 गाड़ियां बनाना चाहती है. साथ ही वह बैटरी प्लांट भी लगाना चाहती है. कंपनी ने इसके लिए रिलायंस ईवी प्राइवेट लिमिटेड (Reliance EV Private Ltd) नाम से सब्सिडियरी भी रजिस्टर कराई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित